गर्मी से बेहाल हुए नगरवासी, बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी में जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मुजफ्फरनगर जनपद भी अछूता नहीं है, जिसके चलते लोगों को गर्मी के बीच में दिन में घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। दूसरी ओर जिले में गर्मी के चलते एसी-कूलर और पंखों के माध्यम से राहत पाने की जद्दोजहद के बीच बिजली की आंख-मिचौनी से जूझना पड़ रहा है। आवश्यकता से अधिक जिले में बिजली की बढ़ी डिमांड के बीच आपूर्ति सुचारू करने में सांस फूली हुई है, जिसे सुचारू करने में पावर कॉरपोरेशन के इस बीच पसीने छूटे हुए हैं।
भीषण गर्मी के बीच जनपद में बिजली की डिमांड बढ़कर अब एक हजार मेगावॉट से भी अधिक हो गई है, जिसको व्यवस्थित कर पाने के लिए पावर कॉरपोरेशन तमाम प्रयासों के बावजूद भी मात्र 850 मेगावॉट विद्युत आपूर्ति कर पा रहा है। ऐसे हालातों में पर्याप्त मात्रा में बिजली न मिल पाने के कारण लोग गर्मी में काफी परेशान हो रहे हैं, वहीं जनपद के तमाम बिजलीघर ओवरलोड के कारण हॉफ रहे है। गर्मी और उमस के बीच घरों से दफ्तरों तक बिजली की आपूर्ति कराने में बिजलीघरों पर क्षमता से अधिक भार पड़ने के कारण बिजलीघरों में फाल्ट और बिजली ट्रिप की समस्या हो रही है। बीते कई दिनों से मौसम में जारी गरमाहट के कारण ऐसे में शहर के मिमलाना रोड, रामपुरी, जनकपुरी, आर्यपुरी, महमूदनगर, आनन्दपुरी, इन्दिरा कॉलोनी, साकेत, ब्रह्मपुरी, कच्ची सड़क, केवलपुरी, शाहबुद्दीनपुर रोड, एकता विहार, सरवट, गणेशपुरी, आबकारी रोड, रामलीला टिल्ला, प्रेमपुरी, खादरवाला, लद्दावाला, खालापार आदि तमाम स्थानों पर पेयजल संकट गहराया हुआ है। उधर, गुरूवार को मौसम में जारी बदलाव के बीच तापमान में आज भी बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में अधिकता जारी रही। गुरूवार को मौसम विभाग के जारी आंकड़ों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बढ़कर अब 30.5 डिग्री सेल्सियस के साथ आर्द्र्रता 52 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

इन्होंने कहा-
विद्युत एक्सईएन अनूप कुमार ने बताया कि जनपद में भीषण गर्मी के चलते बिजली खपत बढ़ गई है, वहीं बिजलीघरों पर भी इस बीच क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है। इस कारण से फाल्ट आदि की तमाम घटनाएं हो रही है, जिसमें अब बारिश होने पर ही कुछ राहत मिल सकती है। ऐसे में विद्युत उपभोक्ताओं से कम लोड चलाने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई