हीटवेव की दस्तक से लोगों की बढ़ी परेशानी, प्रशासन अलर्ट

Share :

मुजफ्फरनगर। समूचे उत्तर भारत के साथ दिल्ली और एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में मई के मुकाबले जून के मौसम ने हालत बहुत खराब कर रखी है। ऐसे में आसमान से बरस रही आग के आगे अब कूलर-एसी तक फेल हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को न दिन में और न ही रात में चैन मिल रहा है। इस बीच 12 जून को मौसम विभाग ने हीटवेव के रेड अलर्ट के माध्यम से लोगों को घरों से बाहर दोपहर में नहीं निकलने की सलाह दी है। बुधवार को हालांकि जिले में हवाओं से मिली कुछ राहत से अधिकतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 13 और 14 जून को राहत मिलने की उम्मीद जताई है। इन दो दिन बारिश के संकेत हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों पर अभी लू की स्थिति रहने की संभावना है, जिसमें तापमान की बढ़ोतरी से इंकार नहीं किया जा सकता। बीते कई दिनों से जारी तापमान में बुधवार की सुबह के शुरूआती घंटों में नमी का स्तर मध्यम ही रहा, लेकिन गर्मी और सूखी दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मेल से असुविधा और बढ़ गई है, जिसके चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, वेस्ट यूपी व राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत में अभी भीषण गर्मी बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि 13 जून से एक आने वाला पश्चिमी विक्षोभ हल्की बारिश व गरज के साथ आंशिक राहत दे सकता है और रेड अलर्ट की जगह आॅरेेंज अलर्ट ले लेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, वेस्ट यूपी, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति रहने की उम्मीद है, वहीं पंजाब, हरियाणा व राजस्थान अगले तीन दिनों तक रेड अलर्ट रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों तक रेड अलर्ट पर है, जिसके बाद 13 जून को आॅरेंज अलर्ट रहेगा। 13 जून की रात को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है, जिससे राहत मिल सकती है। हालांकि दोपहर को हीटवेव भी चलेगी। 13 और 14 जून को अधिकतम तापमान 43 से 45 और न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री तक जा सकता है। 15 से 17 जून तक पारा 40 से नीचे आ जाएगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम में जारी अलर्ट के बीच बुधवार को जिले में हवाओं के कारण दिन में बड़ी राहत दिखाई दी, जिसके कारण दिन का तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। हालांकि बीती रात्रि में तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण एसी-कूलर किसी तरह की राहत देने में विफल साबित रहे, जिसके कारण लोगों को घरों की छतों पर रात गुजारने और इधर से उधर भटकने को विवश कर दिया। इस दौरान बिजली की आंख-मिचौनी से लोगों को जमकर रूलाया और लोग बिजली अधिकारियों को रात भर कोसते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal