हद! चेयरपर्सन आवास के सामने ही खोद दी गई सड़क

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन के आवास पर सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सुबह जनता दरबार लगा होने के बीच आवास के सामने सड़क पर आईजीएल की पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने मजदूर लगाकर गड्ढÞे खुदवा दिये। यहां पहुंचे सभासदों ने जब देखा तो उन्होंने हाल में बनाई गई सड़क को खोदे जाने पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारी को वहां से भगा दिया और गड्ढÞों को बंद कराया। इसकी जानकारी जब चेयरपर्सन को दी गई तो उन्होंने बिना अनुमति के सड़क खोदे जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आईजीएल कंपनी को पत्र लिखते हुए जवाब तलब करने के साथ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।
जी हां, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड आईजीएल द्वारा नगरीय क्षेत्र में गैस पाइपलाइन डाले जाने के नाम पर आए दिन ऐसा ही किया जा रहा है। इस पाइपलाइन को डालने के लिए नगरपालिका परिषद् से अनुमति लिया जाना अनिवार्य है, लेकिन आईजीएल पर लगातार नियमों के खिलाफ सड़कों को खोदने के आरोप लगते रहे हैं। इस बीच सोमवार को पटेलनगर नई मंडी स्थित पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास के समक्ष ही सड़क को खोदकर गड्ढे करवा दिए। यहां पहुंचे सभासद देवेश कौशिक और युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने जब यह देखा तो तब तक मजदूरों को लगाकर ठेकेदार 5 गहरे गड्ढे खुदवा चुका था। सभासदों ने मौके पर मजदूरों को हड़काया और ठेकेदार शिशिर भारद्वाज को मौके पर बुलाया। उन्होंने सड़क खोदने की अनुमति दिखाने के लिए कहा तो ठेकेदार ने अनुमति होने से इंकार कर दिया, इसे लेकर उसको फटकार लगाते हुए तत्काल ही सभी गड्ढों को बंद कराया और इस संबंध में चेयरपर्सन को भी अवगत कराया।
वार्ड सभासद देवेश कौशिक ने बताया कि आईजीएल को नगर पालिका ने मात्र 2023 तक ही पाइपलाइन बिछाने को अनुमति प्रदान की थी, इसके बाद कोई अनुमति नहीं दी गई, लेकिन बिना अनुमति के आईजीएल बीते दो वर्षो से पाइप लाइन डालने के लिए शहरी क्षेत्र में सड़कें खोद रही है। उधर, ठेकेदार शिशिर भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में आईजीएल कंपनी में लंबित पाइपलाइन के प्रकरणों का काम कर रहे हैं। उनके पास कोई भी अनुमति नहीं है, लेकिन यह कार्य जरुरी होने के कारण कंपनी के कहने पर करा रहे थे। चेयरपर्सन आवास के समक्ष वाली साइड में करीब 100 मीटर पाइप लाइन का कार्य काफी दिनों से लंबित है। इसके लिए गड्ढे कराए गए थे, जिन्हें सभासदों के ऐतराज के बाद बंद करा दिया गया है।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बिना अनुमति के ही सोमवार को उनके आवास के समक्ष आईजीएल पाइपलाइन डालने का प्रकरण सामने आया। इसमें निर्माण विभाग जेई कपिल कुमार को नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। साथ ही उनसे रिपोर्ट मांगी गई है। जहां भी कंपनी द्वारा बिना अनुमति के सड़क निर्माण को क्षति पहुंचाई है, उसकी जानकारी मिलने पर कंपनी से क्षतिपूर्ति वसूलने और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal