पालिका ने कमाये दो दुकानों की नीलामी से 46.50 लाख

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् द्वारा नई मंडी गऊशाला रोड पर निर्मित कराई दो दुकानों की नीलामी मंगलवार को पूर्ण हो गई। इस नीलामी से पालिका को 46.50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। बीते कई माह से लटकी इस नीलामी को कराने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था।
मंगलवार को नगरपालिका परिषद् सभाकक्ष में नई मंडी गऊशाला रोड पर पालिका द्वारा अपनी भूमि पर निर्मित कराई गई दो दुकानों की नीलामी कराकर उनका आवंटन किया गया। इस नीलामी के लिए पूर्व में कई प्रयास विफल हो जाने के बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए समिति में पारूल यादव के अलावा लेखाकार प्रीति रानी, एई जलकल सुनील कुमार और जेई निर्माण कपिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी थी। पालिका मुख्यालय टाउनहाल के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे गठित कमेटी के समक्ष उक्त दोनों दुकानों की बोलियां आमंत्रित की गई। उक्त नीलामी प्रक्रिया करीब 2 घंटे तक चली। कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नई मंडी गऊशाला रोड पर स्थित अपनी भूमि पर दो दुकानों का निर्माण कराया है। इन दुकानों को आवंटित करने के लिए नीलामी कराई गई। इस नीलामी के लिए 6 बोलीदाताओं ने कर विभाग में अपना आवेदन दिया था, जमानत राशि जमा कराते हुए इनको बोली में भाग लेने के लिए स्वीकृति जारी की गई थी, लेकिन इनमें से पांच बोलीदाताओं ने आज भागीदारी की। उन्होंने बताया कि 2 दुकानों में भूतल की दुकान के लिए नगर पालिका ने बोली राशि 17 लाख रुपये और प्रथम तल की दुकान के लिए 10 लाख रुपये तय की थी। उन्होंने बताया कि इन दोनों दुकानों का आवंटन बोलीदाता गौरव मित्तल के नाम सर्वोच्च बोली राशि के आधार पर किया गया है। भूतल की दुकान 28.50 लाख और प्रथम तल की दुकान 18 लाख रुपये की बोली पर आवंटित की गई है। भूतल की दुकान से पालिका को सरकारी बोली के सापेक्ष 80 प्रतिशत और प्रथम तल की दुकान के लिए 74 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal