मुजफ्फरनगर। श्री हनुमान मंदिर लाला कल्लूमल वाला ट्रस्ट शहर का रविवार को वार्षिकोत्सव एवं श्री श्याम बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना के साथ श्री श्याम बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज शुरू करते हुए बाबा खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा के बीच प्रात: बेला में नगर भ्रमण कार्यक्रम की धूम रही, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रतिभाग करते हुए बाबा का गुणगान किया। शोभायात्रा में इस दौरान खाटू श्याम जी मंदिर के पुजारी श्याम सिंह जी चौहान का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
रविवार को श्री हनुमान मंदिर शहर में वार्षिकोत्सव एवं श्री श्याम बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बीच श्री श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान श्याम बाबा का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को देखने को मिला। इस बीच बैंड बाजों की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु नाचते गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर प्रांगण में पहुंची। इस बीच शोभा यात्रा पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर भक्तों द्वारा पानी, बिस्किट और टॉफी आदि का वितरण किया। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में पंडित कमल नारायण, पंडित दीपक द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। शोभायात्रा में मुख्य रूप से प्रवीण कुमार गर्ग, नवीन कुमार गर्ग, सुरेश गर्ग, आदित्य गर्ग, प्रदीप गर्ग, विपिन गर्ग, सौरव गर्ग, सचिन गर्ग, रण सिंह चौहान, चितरंजन शर्मा एवं अभिनव अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में नगर के श्रद्धालओं के साथ अधिकांश मार्किट के व्यापारी मौजूद रहे।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






