मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर कमला नेहरू वाटिका में नगरपालिका परिषद् द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने की, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। पालिका चेयरपर्सन पालिका अधिकारियों के साथ स्वयं अमरूद, बरगद व नीम सहित कुल सात पौधे रोपित किए और उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। कार्यक्रम में इस दौरान वार्ड सभासदों के साथ ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने भी हिस्सा लिया और वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कमला नेहरू वाटिका का निरीक्षण करते हुए व्यायामशाला, मनोरंजन पार्क और बागवानी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाटिका को और अधिक सुंदर व सुविधाजनक बनाया जाए ताकि लोग स्वच्छ वातावरण में समय बिता सकें। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उनके स्तर से आज से एक मासिक अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इसमें शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में हरा-भरा वातावरण बनाने के लिए पालिका परिषद् की ओर से पौधारोपण कराया जायेगा। इसमें पालिका के अधिकारी व सभासद आपसी समन्वय बनाकर आम जनता को जागरुक करते हुए उनको पर्यावरण के प्रति प्रेरित करेंगे। इस दौरान बिजेन्द्र पाल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौ. खालिद, प्रशांत कुमार, ममता बालियान, बॉबी सिंह, रविकांत काका, देवेश कौशिक, सतीश कुकरेजा, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, अब्दुल सत्तार, आदिल मलिक, अनुज कुमार, विजय कुमार चिंटू, शोभित गुप्ता, हसीब राणा, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, सीएसआई योगेश गोलियान आदि मौजूद रहे।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






