जनपद में कृषि विभाग ने की 36 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रमुख सचिव कृषि के निर्देशों के क्रम में गुरूवार को जनपद में किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे बीजों की गुणवत्ता के साथ ही निर्धारित मूल्यों पर विक्रय की स्थिति नियंत्रित रखने के उद्देश्य से जनपद के बीज निर्माताओं, बीज विक्रेताओं, थोक एवं खुदरा गन्ना एवं सहकारी संस्थाओं समेत विक्रेताओं के परिसरों व विक्रय केन्द्रों पर छापेमारी की गई। इस बीच गठित टीमों द्वारा आवंटित क्षेत्र में निर्धारित मूल्यों पर उच्च गुणवत्तायुक्त बीज मिलने को परखा। इस दौरान गठित टामों ने सदर, जानसठ, खतौली और बुढ़ाना तहसील ने छापेमारी करते हुए 36 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी ककी और 14 नमूने जब्त करते हुए जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही एक प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने के साथ चार प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि शासन के जारी निर्देशों के क्रम में गुरूवार को हुई छापेमारी में कोर्ट रोड स्थित प्रेम बीज भंडार पर जांच में रजिस्टर व कैश मीमो अधूरे होने एवं गोदाम नहीं मिलने के कारण लाईसेंस को निलंबित कर दिया। इसके साथ हीरा लाल-निरंजन कुमार एवं देवी दत्त खड़क राम नवीन मंडी स्थल के अलावा पुरकाजी में त्यागी पेस्टीसाईडस व जनता खाद भंडार को चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच में अनियमितता पायी जाने पर दोषी प्रतिष्ठान के विरूद्ध बीज नियंत्रण आदेश 1983 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी व भूमि संरक्षण अधिकारी के साथ वरिष्ठ प्राविधिक सहायक एवं तहसील स्तर पर बनाए गए अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई