मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने चैकिंग के दौरान पनीर में पामोलिन आयल की मिलावट को पकड़ा है। 52 हजार रुपये के पनीर को टीम ने नष्ट कराया। इसके अलावा सरसों के तेल के नमूने भी अन्य प्रतिष्ठान से जांच के लिए भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दिलशाद मिल्क पनीर निर्माण इकाई पर निरीक्षण में रिफांइड पॉमोलिन ऑयल के खाली कंटेनर मिलने के उपरांत पूछताछ की। दिलशाद ने पनीर निर्माण में उक्त पॉमोलिन ऑयल का प्रयोग करना स्वीकार करने पर पनीर का एक विधिक नमूना संग्रहित किया। शेष 200 किलो पनीर लगभग 52000 रुपये का नष्ट कराया। इसके अतिरिक्त आनंदपुरी स्थित त्यागी एक्सपेलर के संचालक पीयूष कुमार त्यागी के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक विधिक नमूना संग्रहित किया गया। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी । जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार तथा मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






