शब्दों की आग बन सकती है कभी भी दावाग्नि

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतरत्न किसान मसीहा स्व. चौ. चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर गुरूवार को जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर बालियान के आवास पर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संपन्न बैठक में पिछले दिनों किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष _ठा. पूरण सिंह द्वारा हनुमान बेनीवाल, जाट समाज और महाराजा सूरजमल को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि अगर 7 दिन में ठा. पूरण सिंह अपने शब्द वापस नहीं लेते और माफी नहीं मांगते तो उनके विरुद्ध जाट समाज कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल उनकी आन-बान और शान है। जाट और राजस्थान ही नहीं पूरे हिंदुस्तान के लिए गौरव का इतिहास बनाने वाले महाराजा सूरजमल ऐसे अजय वीर योद्धा हैं, जो करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसते हैं, जिन्होंने 80 युद्ध लड़े और किसी में भी परास्त नहीं हुए। वक्ताओं ने कहा कि जहां आज आतंकवादी धर्म पूछ कर लोगों की हत्या कर रहे हैं, वहीं क्षत्रिय समाज के ठा. पूरण सिंह ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे जातिगत संघर्ष की संभावनाएं जन्म लेती हैं। शायद वे सस्ती लोकप्रियता के लिए यह बयान दे रहे हैं ताकि उनका विरोध हो और उन्हें सुरक्षा मिल सके। मगर इसके परिणाम बहुत घातक हो सकते हैं बात अगर बहुत आगे बढ़ जाए तो संभालने से बाहर हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि ठा. पूरण सिंह को अगर किसी से नाराजगी है तो वह उस व्यक्ति को व्यक्तिगत तौर पर आक्षेप करें। वो डीएनए की बात करके माता बहनों को बेइज्जत करने का काम कर रहे हैं। चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की पाठशाला से पढ़े ठा. पूरण सिंह को आज जाट समाज से इतनी नाराजगी है जबकि उन्हें अभी भी आंदोलन से उठाने वाले भी राकेश टिकैत जाट ही हैं। वक्ताओं का कहना था कि अपनी बात वापस लेने के लिए ठाकुर पूरण सिंह को समय दिया जाए और अगर वह माफी नहीं मांगते तो उसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान मुख्य रूप से चौधरी धर्मवीर बालियान, चौ. ब्रजवीर सिंह, मनोज कुमार, अंकित बालियान, अर्जुन सिंह, अनुज पहलवान, जयवीर सिंह, अनिल बेनीवाल, विराज तोमर समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन ओमकार अहलावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई