राष्टीय हिंदू शक्ति संगठन की बैठक में मजार को लेकर विरोध

Share :

मुजफ्फरनगर। राष्टीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संजय अरोड़ा राष्टÑीय संयोजक व सरिता शर्मा अरोड़ा राष्टÑीय अध्यक्ष महिला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस बैठक में संगठन को मजबूत व विस्तार करने पर चर्चा हुई। बैठक में बोलते हुए संजय अरोड़ा ने कहा कि आज हमारा देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है, जिसमें युवा शक्ति को हिंदुत्व को बचाने के लिए आगे आना जरुरी है, तभी हिंदुत्व की रक्षा हो सकेगी। क्योंकि भारत को बाहरी शक्तियों से अधिक देश के अंदर पनप रही हिंदू विरोधी शक्तियों से खतरा उत्पन्न हो रहा है। हमें उन्हें कुचलना होगा तभी वास्तव में हम अपनी संस्कृति व धर्म की रक्षा कर सकेंगे।
इस अवसर पर सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि आज के समय में युवाओं के साथ महिलाओं को भी हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आना होग, तभी हिंदुत्व की रक्षा हम कर सकेंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए संजय गोस्वामी को जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर के पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ मुजफ्फरनगर में साकेत कॉलोनी में अवैध निर्माण कर बनाई मजार व एकता विहार में गरीब परिवारों द्वारा चंदा इकट्ठा कर बनाए गेट के विषय को लेकर चर्चा हुई। साकेत कॉलोनी में हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में अवैध रूप से सड़क के बीचो-बीच मजार बनी हुई है जिसका कोई औचित्य नहीं है। मजार के सड़क के बीच में होने कारण यातायात में भी कठिनाई आती है, वहीं मजार की आड़ में असामाजिक तत्व जिहादी लोग सक्रिय हो रहे है। इस मजार को हटाने के लिए डीएम को शुक्रवार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रवीन जैन, राजकुमार गर्ग, संजय गोस्वामी, विजय लक्ष्मी, श्याम वर्मा, सोनू धीमान, संजीव कंसल, मोंटी देवी आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal