नगर विकास का नया एजेंडा तैयार, 3 को होगी बोर्ड बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय विकास को पंख लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नया लुक देने की खातिर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने को कदम बढ़ाए है। इनमें जहां टाउनहाल के बाहर से हटाए चाट बाजार के स्थान पर सौन्दर्यकरण के लिए 70 लाख खर्च करने की योजना बनाई है, वहीं सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन साल के लिए नई कंपनी को सवा लाख रुपये प्रति माह तय खर्च पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ सफाई कार्य के निर्णय को जारी एजेंडे पर तीन जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में हरी झंडी दिए जाने की तैयारी है।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर नगर विकास की दिशा में तमाम तैयारियों के बीच बोर्ड की सहमति प्राप्त करने के लिए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा 143 प्रस्ताव वाला एजेंडा जारी किया है। इसके लिए 3 जून को प्रात: 11 बजे टाउनहाल सभागार में बोर्ड बैठक बुलाई है। एजेंडे में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों में शहरी सफाई व्यवस्था को अनुबंध के तहत नई कंपनी के साथ मिलकर सुदृढ़ बनाने का काम शामिल है। पालिका ने इसके लिए नई कंपनी जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. दिल्ली के साथ तीन साल के लिए करार किया है, जिसमें पालिका प्रत्येक माह 1.25 लाख से ज्यादा धनराशि खर्च करने जा रही है। पूरे 3 वर्ष के लिए पालिका कंपनी को 45.16 करोड़ रुपये से ज्यादा भुगतान करेगी। इसका अनुमोदन बोर्ड में किए जाने के साथ नई कंपनी कार्य शुरू कर देगी।
श्रावण मास की शिवरात्रि पर शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न तैयारियों और कार्यों के प्रस्ताव इस एजेंडे में शामिल किये गये हैं। इसमें कांवड़ कंट्रोल रूम, 150 सफाई कर्मियों की तैनाती, कांवड़ मार्ग पर इमरजेंसी लाइट, खोया पाया केन्द्र, दिशा सूचक बोर्ड और बैनर लगाने के साथ अन्य कार्य शामिल हैं। इस बोर्ड बैठक में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल के बाहर से हटाए चाट बाजार के स्थान के सौन्दर्यकरण की योजना बनाई है, इसके लिए निर्माण विभाग ने 70 लाख रुपये व्ययानुमान बनाया है। साथ ही टाउनहाल परिसर में महाराज अग्रसेन प्रतिमा स्थापना के लिए नया स्थल बनाने, वाहन पार्किंग ई-निविदा, पेयजलापूर्ति सुधार के साथ ही 10 नये आरओ वाटर कूलर स्थापना करने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लाया जा रहा है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कर्मचारियों के हितों को लेकर कई प्रस्ताव इसमें शामिल किये हैं, जिसमें कर्मचारी संगठनों की मांग को देखते हुए कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए दस लाख रुपये से अधिक का भुगतान पालिका करने जा रही है। साथ ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े कई प्रस्तावों को इसमें लाया गया है। इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर कहा कि 3 जून को होने जा रही बैठक में हमने शहर के हित को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हंै, सबसे बड़ा प्रस्ताव सफाई व्यवस्था के लिए नई कंपनी के निर्धारण के साथ टाउनहाल के सौन्दर्यकरण का है, पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को सुधारने के लिए कई प्रस्ताव लाए गए हैं। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए होने वाले कामकाज को लेकर बोर्ड निर्णय लेने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई