लापरवाही या अपेक्षा तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क नहीं बन रही

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के अधिकारियों की धींगा मुश्ती और हठधर्मी के कारण फरवरी माह में स्वीकृत हो जाने के बाद भी आज तक मल्हूपुरा में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने सड़क को उखाड़कर निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन इसके बाद इसे रोक दिया गया, करीब तीन माह से यह सड़क ऐसे ही उखड़ी पड़ी होने से लोगों में रोष बना हुआ है। इससे नाराज वार्ड सभासद ने भी जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर पालिका में ईओ कार्यालय पर धरना देकर बैठने की चेतावनी दी है।
वार्ड संख्या सात के सभासद मौहम्मद खालिद ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को लिखे पत्र में अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या को उठाते हुए आरोप लगाया कि पालिका अधिकारियों ने उनके वार्ड में स्वीकृत एक सड़क का निर्माण कार्य बिना आवश्यक कारण के रूकवाकर विकास बाधित कर दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी 2025 को निर्माण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में बोर्ड से स्वीकृत निर्माण कार्य कराये जाने के लिए निविदा निकाली थी। इसमे 15वें वित्त आयोग से प्राप्त ग्रांट से उनके वार्ड 7 के अन्तर्गत मौहल्ला मल्हूपुरा पुलिया स्थित आंचल डेंटल आर्ट से गंगारामपुरा विद्यालय तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य भी शामिल था। निविदा सत्यप्रकाश त्यागी के नाम स्वीकृत की गई और 28 फरवरी को ईओ द्वारा ठेकेदार को कार्यादेश भी जारी कर दिया था। इसके उपरांत ठेकेदार सत्यप्रकाश त्यागी ने जेई कपिल कुमार की उपस्थिति में गली निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराते हुए नाली और चैनल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद सड़क को उखाड़ दिया था। सभासद का कहना है कि इसके बाद अचानक ही ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया। जब उन्होंने मालूम किया तो ठेकेदार ने बताया कि पालिका अधिकारियों के द्वारा यह कार्य बंद करा दिया गया है। सभासद का आरोप है कि मामले में पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह, कार्यवाहक एई कपिल कुमार से मिलकर कार्य प्रारम्भ कराने के लिए आग्रह किया गया, लेकिन बिना कोई आवश्यक कारण बताये ही कार्य बंद रखा गया है। आज तक भी सड़क ऐसे ही अधर में लटके होने के कारण लोगों में रोष उत्पन्न हो रहा है और बरसात सिर पर आ रही है, इससे आवागमन दूभर होने की संभावना है। सभासद ने चेयरपर्सन से कहा कि सड़क निर्माण जल्द शुरू कराया जाये, ऐसा नहीं होने पर वो दो जून को ईओ कार्यालय पर धरना देंगे और इसके बाद बेमियादी आंदोलन किया जायेगा।
इस प्रकरण में कार्यवाहक एई कपिल कुमार का कहना है कि वार्ड सात की मल्हूपुरा वाली सड़क का कार्य जांच के कारण रोका गया था। इसमें ईओ के माध्यम से सभासदों की शिकायत पर जांच कराई गई, जांच में क्या निर्णय हुआ है, उनको जानकारी नहीं है। जांच के बाद उनको कार्य शुरू कराये जाने के सम्बंध में कोई भी दिशा निर्देश उच्च स्तर से प्राप्त नहीं हुए हैं।
बता दें कि बोर्ड मीटिंग में 40 से ज्यादा सभासदों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायत कर निर्माण विभाग में स्वीकृत किये गये कार्यों में तत्कालीन एई अखंड प्रताप सिंह नियमों के विपरीत निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, इसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच कराई और 34 निर्माण कार्य निरस्त करने की संस्तुति कर रिपोर्ट चेयरमैन को भेजी थी, इसमें चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 31 निर्माण कार्य निरस्त किये थे और तीन निर्माण कार्यों को आवश्यकता की प्राथमिकता में रखते हुए शुरू कराने के निर्देश दिये थे, इनमें वार्ड सात की उक्त सड़क भी शामिल है, लेकिन चेयरपर्सन के आदेश के बाद भी यह निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई