भाकियू ने घेरा विकास भवन, विरोध दर्ज कराते हुए दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौ. नवीन राठी के नेतृत्व में विकास भवन में स्थित एआर को-आॅपरेटिव कार्यालय पर खाद व उर्वरक आवंटन में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विकास भवन के तीसरे तल पर पहुंचे किसानों ने विभाग के अधिकारियों पर उपेक्षा करने के आरोपों के बीच अनेक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विकास भवन में आयोजित धरने पर अधिकांश वक्ताओं ने खाद के साथ अनावश्यक रूप से कीटनाशक व नैनो यूरिया के नाम से दिए जाने वाले खाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाने के साथ किसानों को दिए जाने वाले ऋण ब्याज में वृद्धि करने का कड़ा विरोध दर्ज कराया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ धरना लगभग ढाई घंटे तक चला, जिसके बाद कृषि उप निदेशक संतोष यादव, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और एआर कोआॅपरेटिव किसानों के बीच धरने पर पहुंचे। यहां पर मौजूद किसानों के बीच में बैठकर प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान वार्ता में ओमपाल मलिक, प्रमोद अहलावत सहित जिलाध्यक्ष नवीन राठी, कपिल सोम एनसीआर जोनल प्रभारी की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। एआर को-आॅपरेटिव ने बताया कि जनपद में 62,000 खाद के कट्टे शाम तक जिले में पहुंच जाएंगे और दो दिन के बाद और 62,000 खाद के कट्टे आने की संभावना है, तब कहीं जाकर मौजूद भाकियू कार्यकर्ता व जिले के किसान शांत हुए। समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर धरना समाप्ति की घोषणा की गई और साथ ही यह घोषणा की गई कि यदि 30 मई तक आश्वासन के अनुरूप उक्त समस्याओं का पूर्ण समाधान न हुआ तो विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता चौ. रामपाल सिंह व संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से गुलशन चौधरी, मोनू पंवार, देव अहलावत, अनुज राठी, संजीव पंवार, दीपांकर चौहान, जितेंद्र बालियान, संजय त्यागी, मानसिंह मलिक, फराद प्रधान, राजेंद्र सैनी, कपिल सोम, सोनिया सैनी, प्रदीप सैनी, विक्रांत चौधरी, शाह आलम, अब्दुल समद, मौहब्बत अली, एहसान त्यागी, मुनाजिर पहलवान, संजीव राठी, विकास त्यागी, रुस्तम चौधरी, प्रमोद, हेमेंद्र, दिव्यांश, हैप्पी बालियान, रवि पाल, बंटी अग्रवाल, सोनू वाल्मीकि, विक्की पंडित, वीरेंद्र प्रधान, विनोद बालियान, विवेक राठी, मनीष अहलावत, अंकित चंदेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal