मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस के बीच रेलवे ट्रैक प्रभावित है। ऐसे में जहां एक और अधिकांश गाड़ियों की गति धीमी हो गई है वही अधिकार ट्रेन अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही हैं ।मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर भी रविवार को कुछ ऐसे ही हालात रहे । यहां चार ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटे देर से पहुंची। इन ट्रेनों में उडीसा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन नौ घंटे, जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली इंटर सिंटी एक्सप्रेस तीन घंटे, जम्मू तवी से राजस्थान के बाडमेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस चार घंटे व ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे देरी से पहुंची। भीषण गर्मी में ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को भारी परेशारी का सामना करना पडा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की इंजतार करते हुए यात्री बेहाल रहे।

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी






