मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्था को परखने की खातिर मंगलवार को सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली व गढ़ी नौआबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढी नौआबाद पर अनुपस्थित मिले वार्ड ब्वॉय का वेतन रोकने के निर्देश देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढी नौआबाद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का गहनता के साथ में निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को जरुरी निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढी नौआबाद के औचक निरीक्षण के दौरान वार्ड ब्वॉय अनिल कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिला, इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उसका वेतन रोकने के आदेश देने के साथ वार्ड ब्वॉय से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को और सुधारने का प्रयास करें। सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस बीच यहां वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधि के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित करते हुए निर्धारित वेशभूषा में ही ड्यूटी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मियों को ससमय उपस्थित होकर पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






