मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी आर पब्लिक स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप का समापन आज बच्चों को एनीमेटेड मूवी दिखाकर, पूल पार्टी तथा कॉमर्स के विद्यार्थियों के इंडस्ट्रियल टूर के साथ किया गया। पांच दिवसीय समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को कला, संस्कृति, पर्यावरण और स्वास्थ्य के साथ मौज मस्ती और रोचक गतिविधियों के माध्यम से जोड़ना था। इस समर कैंप में कक्षा नर्सरी से कक्षा2 तक के बच्चों को बिना आग के खाना बनाना और हेल्दी फ्रूट्स तथा उनके बेनिफिट्स के बारे में उनकी फ्रूट पार्टी कर बताया गया।बच्चों को सरल योग क्रियाएँ और साँस लेने के व्यायाम सीखने का अवसर मिला जो ध्यान, लचीलापन और भावनात्मक कल्याण को बढ़ाते हैं।

इसी के साथ-साथ बच्चे फैंसी ड्रेस पार्टी के माध्यम से अपनी संस्कृति और पहनावे से जुड़े। बच्चे ने विद्यालय में ही बनी ऑर्गेनिक बैकयार्ड का भी भ्रमण किया। जहां पर बच्चों ने फल, फूल, पत्तियां के बारे में बहुत सारी जानकारियां गतिविधियों के माध्यम से प्राप्त की। समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने स्नेक्स और सॉफ्ट ड्रिंक के साथ एनीमेटेड मूवी *छोटा भीम तथा टॉम एंड जेरी* का आनंद लिया और इसके बाद समय था बच्चों की पूल पार्टी का जो उनके लिए इस समर कैंप के सबसे मस्ती भरे पल थे। बच्चों ने आज ब्लू है पानी पानी…. जैसे गानों पर डांस कर पूल पार्टी का भरपूर आनंद लिया। कक्षा 11 और 12 के कॉमर्स के विद्यार्थियों ने आज मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित *बुकमैन इंडस्ट्री* में विजिट कर बुक प्रिंटिंग, पैकेजिंग, सेलिंग आदि के बारे में रोचक जानकारियां प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं को सवालों के माध्यम से सही जवाब प्राप्त कर पूर्ण किया। श्री संदीप गुप्ता एवं श्री तरुण गुप्ता जी ने पूर्ण सहयोग दिया ।

इस एजुकेशनल टूर में बच्चों का सहयोग किया कॉमर्स विभाग की शिक्षिका दिव्या शर्मा और प्रज्ञा सिंधी ने। इस इंडस्ट्रियल टूर का हिस्सा बनने वाले बच्चों में अनस, ईशानी, अनमोल, शांतनु, लक्ष्य, अक्षरा, रौनक, स्नेहा, अंशिका, वंशिका, कनक, मन्नत, उन्नति, श्रेया, वरुण, मानवी, नमन, आकृति आदि का नाम शामिल है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक अनघ सिंघल जी ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक टूर के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ फील्ड वर्क से जोड़ना है। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने कहा कि बच्चों को फिट और स्वस्थ रखने के लिए उन्हें सक्रिय रहने की आवश्यकता है। समर कैंप बच्चे में बाहरी दुनिया के प्रति प्रेम को प्रेरित कर सकते हैं। इस समर कैंप को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में प्रवीण कुमार ,शंकर शर्मा, ममता पुंडीर, मोनिका त्यागी, प्राची त्यागी, रितु त्यागी, पायल कौशिक, ईशिका, रितु, शिखा ठाकुर, अजय कुमार, दीपक मलिक, अनुपम सैनी, अवंतिका शर्मा, मुस्कान, शालू,चांदनी, सोनाक्षी चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।







