डीएस पब्लिक स्कूल में पूल पार्टी में बच्चे हुए मस्त

Share :

मुजफ्फरनगर। यहां डीएस पब्लिक स्कूल में परीक्षा की समाप्ति पर बच्चों के लिए पूल पार्टी आयोजित की गई। पूल पार्टी में बच्चों ने ठंडे पानी की बौछारों के बीच खूब मस्ती की। पूल पार्टी के लिए स्कूल ग्राउंड को विशेष रूप से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों को कूल कूल एहसास कराने के लिए स्कूल ग्राउंड में रबर के बाथटब एवं पूल सजाए गए।

पूल पार्टी को और अधिक कूल बनाने के लिए ग्राउंड को सी बीच की तरह से बनाया गया। इस विशेष पूल वाले ग्राउंड को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों एवं आकर्षक रंगीन छातों सहित बड़े-बड़े गुब्बारों से सजाया गया। पूल पार्टी में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए विशेष डाइनिंग टेबल एवं चेयर्स भी सजायी गयी। जहां बच्चों ने स्विमिंग पूल में धमाल मचाने के बाद स्वादिष्ट जायकेदार खाने का आनंद लिया। परीक्षा के अंतिम दिन आज आयोजित हुई पूल पार्टी में बच्चों ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए तरणताल में बिरंगी बॉल , गुब्बारों तथा बोट के साथ खूब धमाल मचाया । बच्चों की पार्टी को और अधिक मस्त एवं कूल बनाने के लिए ग्राउंड पर शॉवर्स द्वारा पानी की बारिश की गई। शॉवर्स द्वारा ठंडे पानी की बौछारों के बीच बच्चों ने रेन डांस करके खूब मस्ती की।


पूल पार्टी में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी बच्चों को गर्मियों की छुट्टी में समय का सही सदुपयोग करने का सुझाव देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने पूल पार्टी के सफल आयोजन के लिए एक्टिविटी इंचार्ज रजनीश शर्मा, रविश शर्मा, हेमलता वर्मा, पूनम यादव, निशा कौशिक, पारुल गोयल ,रोहिणी अरोड़ा, स्वाति खेड़ा, जानवी शर्मा, अनुश्री एवं आंचल रानी की सराहना की। प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने बच्चों को बताया कि गर्मियों में धूप के समय बाहर नहीं खेलना चाहिए तथा घर पर रहकर मौसमी फलों एवं जूस आदि सहित भोजन में अधिक से अधिक पानी की मात्रा लेनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को गर्मियों की छुट्टी में सही टाइम टेबल बनाकर छुट्टियों का सही सदुपयोग करने के विषय में समझाया । उन्होंने बच्चों को कहा कि समर ब्रेक का सही उपयोग कोई भी शॉर्ट टर्म हॉबी कोर्स करके किया जा सकता है। बच्चे क्राफ्ट, कंप्यूटर, स्पीकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कुकिंग सहित योगा जैसी लाभदायक क्रियाओं को अपनी दैनिक जीवन चर्या में शामिल करके समर ब्रेक का सही उपयोग सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal