तहसील सदर में अब बैनामा हुआ महंगा, नए सर्किल रेट लागू

Share :

मुजफ्फरनगर। सोमवार से तहसील सदर में लागू किए नए सर्किल रेटों के आधार पर अब किसी भूमि या मकान आदि का बैनामा कराना आसान नहीं रहा है। डीएम उमेश मिश्रा की स्वीकृति के बाद तहसील सदर की सूचीबद्ध तमाम 1573 संपत्तियों के लिए अब सोमवार को नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। आज से लागू नए सर्किल रेट में 15 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी किये जाने का दावा किया गया है। हालांकि उक्त लागू सर्किल रेट दो साल बाद बढ़ाये गये हैं, जिसके लिए बड़े पैमाने पर आपत्तियां आई थी, जिनका डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सुनवाई के बाद निस्तारण किया है। तहसील में उक्त नए सर्किल रेट आज से लागू हो जाने के कारण सोमवार को तहसील सदर में इस दौरान बैनामा कराने आए हुए लोगों को संपत्ति रजिस्ट्रीकरण के लिए पहले से कहीं अधिक स्टांम्प मूल्य चुकाना पड़ा, जिसे लेकर लोगों के चेहरों पर मायूसी दिखाई दी।
डीएम उमेश मिश्रा की पहल पर तहसील सदर के उप निबंधक प्रथम एवं द्वितीय कार्यालयों में सोमवार से अब सूचीबद्ध नगरीय, अर्द्धनगरीय व ग्रामीण क्षेत्र वाली तमाम संपत्तियों के लिए अब नए सर्किल रेट सोमवार से लागू हो गए हैं। इसके साथ अब तहसील सदर क्षेत्र में कृषि, आवासीय और वाणिज्यिक जमीन खरीदना और भी महंगा हो गया है। इस बार नए सर्किल रेट में करीब 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा द्वारा सर्किल रेट सूची के संशोधन संबंधी प्रस्ताव का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सदर तहसील में नए सर्किल रेट 26 मई से ही लागू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सूची जिला निबंधक कार्यालय एवं समस्त उप निबंधक कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर की वेबसाईट पर भी इसको अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील सदर के उपनिबंधक प्रथम कार्यालय में सूचीबद्ध 285 व उप निबंधक द्वितीय कार्यालय में सूचीबद्ध 288 संपत्तियों के लिए नए रेट तय हुए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गठित कमेटी में शामिल रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन वीर सेन, उप निबंधक सदर प्रथम श्रीनिवास यादव और उप निबंधक सदर द्वितीय अनिल सिंह ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बहुजन समाज ने किया विधायक रवि बहादुर का समर्थन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के

ज्वालापुर के कई इलाकों में 18 घंटे ठप्प रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने छत पर जागकर गुजारी रात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। तारों में आग लगने से उपनगरी ज्वालापुर के कई इलाकों में शनिवार की देर रात ठप्प हो गयी। रविवार दोपहर करीब 18 घंटे बाद विद्यूत आपूर्ति बहाल हो पायी। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो ने जागकर रात बितायी।

मृतक केतन के परिवार से मिलने टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के

आदि शक्ति का साक्षात स्वरूप है मां कामाख्या देवी मंदिर-स्वामी अरूण गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। जो श्रद्धालु भक्त आस्था और विश्वास के साथ मां कामाख्या के दर्शन पूजन करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड 12 रामधाम में लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिक नगर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण एचआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर विधायक आदेश चौहान

बाल चेतना शिविर में एक माला देश के नाम का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर एक बाल चेतना शिविर आवास विकास मुजफ्फरनगर के मंदिर कैंपस में शुरू किया गया। शिविर का आधार अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों का रुझान और अधिक बढ़े और बच्चे अपने देश की महानता अपनी संस्कृति की महानता का संस्कार और अधिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal