मुजफ्फरनगर। कृषि पोषक फीडरों पर दिन में दो समय में करीब 7 घंटे बिजली आपूर्ति देने के आदेशों पर किसान संगठनों द्वारा जताए रोष व रखी मांग के बाद शासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। यूपी पावर कारपोरेशन के चारों डिस्कॉम के लिए नया आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी जनपदों में अब किसानों को 10 घंटे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। भाकियू ने शासन का आभार जताते हुए दावा किया है कि यूनियन प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत की चिट्ठी पर सरकार द्वारा यह संज्ञान लिया गया है।
भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने बताया कि प्रदेश में विद्युत विभाग ने पूर्व में जारी आदेश के तहत कृषि पोषक फीडरों पर विद्युत आपूर्ति को घटा दिया था, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर हमने 28 अपै्रल को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि मार्च माह में एक आदेश जारी हुआ, जिसमें कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय 10 घंटे से घटाकर 7 घंटे कर दिया था। इसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन के चलते इसे 9 घंटे कर दिया गया, लेकिन फिर भी इसकी सप्लाई दो भागों में ही वर्गीकृत कराने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री से कृषि पोषक फीडरों पर एक मुश्त बिना कटौती किए हुए 12 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता प्रणाली नियंत्रण की ओर से कारपोरेशन के चारों डिस्कॉम पूर्वान्चल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल को निर्देश जारी किये हैं। इनमें सभी जनपदों में कृषि पोषक फीडरों के लिए विद्युत आपूर्ति दस घंटे निर्बाध करने के लिए कहा गया है।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






