सीएमओ ने जाना जनपद के स्वास्थ्य केंद्र का हाल

Share :

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने शुक्रवार को जनपद के 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी नौआबाद , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली के साथ ही नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौहम्मदपुर राय सिंह का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का सच जाना। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा उक्त स्वास्थ्य केंद्र का गहनता के साथ परीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को जरुरी दिशा निर्देश दिए गए।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी नौआबाद के निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां वार्ड बॉय देवेंद्र कुमार बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिला। सीएमओ ने वार्ड बॉय के वेतन रोकने के आदेश देने के साथ ही उससे 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट कहा कि वे अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को और भी अधिक सुधारने का प्रयास करें। इसके बाद सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव एवं उपस्थिति पंजिका आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य केंद्रों की साफ- सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ उन्होंने समस्त चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी निर्धारित वेशभूषा में ड्यूटी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को ससमय ड्यूटी पर उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal