आज होगी ई-रिक्शा चालकों संग पुलिस प्रशासन की बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में बेतरतीब रूप से सड़कों से मुख्य बाजारों और संकरी गलियों में धड़ल्ले से दौड़ रही ई-रिक्शाओं के संचालन को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण और जाममुक्त शहर बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इस कड़ी में व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए पुलिस प्रशासन ने जहां एक ओर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की रूपरेखा तैयार की है, वहीं दूसरे चरण में जाममुक्त शहर की परिकल्पना को धरातल पर लाने के लिए पहली बार पुलिस प्रशासन ने ई-रिक्शा चालकों के साथ में बैठक करते हुए ई-रिक्शाओं की दिशा और दशा को बदलने की पहल की है।
जी हां, शहर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा चालकों के साथ रूट निर्धारण के मुद्दे को लेकर जिले की यातायात पुलिस पहली बार बदलाव की दिशा में आगे बढ़ी है। इसके चलते जहां शुक्रवार को साये 5 बजे पुलिस लाइन सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ई-रिक्शा चालकों को जहां रूट निर्धारण की जानकारी दिए जाने की तैयारी है, वहीं जाममुक्त शहर के लिए उनके विचार जानने के साथ यातायात पुलिस इससे जुड़े अन्य मुद्दों एवं समस्याओं पर इस बार मंथन करने जा रही है। इस कड़ी में गुरूवार को एसपी टैÑेफिक की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर नगर पालिका परिषद क्षेत्र मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शाओं के भविष्य में शुरू होने वाले सुव्यवस्थित संचालन के साथ अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर नियंत्रण एवं जाम की समस्या निदान को ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक की जा रहा है। इस बैठक में ई-रिक्शा चालकों व स्वामियों को 23 मई को तीन बजे एसपी यातायात की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक में पहुंचने के लिए कहा है। बैठक में ई-रिक्शा चालकों को रूट आवंटन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि एसएसपी संजय वर्मा ने ई-रिक्शा संचालन के लिए शहरी क्षेत्र को तीन विशेष जोन में विभाजित करते हुए नई योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal