तेज आंधी-तूफान के कारण बैंकटहॉल व जिम की उड़ी छत

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में बुधवार देर शाम अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ आंधी-तूफान के कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच कई स्थानों पर हुई ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने के चलते नुकसान होने के आंकड़े सामने आए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर भी इससे अछूता नहीं रहा। यहां देर सायं आंधी-तूफान के साथ बारिश से जहां एक बैंकट हॉल और जिम की छत उड़ जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं बिजली की आपूर्ति बाधित होने से जिले में हुए नुकसान का आंकलन भी 50 लाख से अधिक पहुंच गया है, जिसमें 300 से अधिक खंभों के टूट जाने से जनपद में विद्युत आपूर्ति दूसरे दिन भी बाधित रही।
दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर प्रदेश में मौसम फिर सुहाना हो गया। गुरूवार को बदले मौसम के बीच ऐसे में आसमान में काले बादलों की आवाजाही जारी रही और तेज नम हवाओं के कारण मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में तापमान में भी गिरावट हुई। गुरूवार सुबह केछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिली। बीते दिवस अधिकांश जनपदों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान ने कई जगहों पर नुकसान भी हुआ। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। 23 और 24 मई को अलग अलग जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी हुआ है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यूपी में वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके कारण अलग अलग जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। अगले 3 दिनों तक यूपी के अलग अलग जिलों में कहीं कम-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। गुरूवार को जारी मौसम विभाग के आंकड़ों में नगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बुधवार देर रात्रि में 17 एमएम और गुरूवार सुबह करीब 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ जनपद में बीती रात्रि आए आंधी-तूफान के कारण बुढ़ाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बैंकट हॉल पर आकाशीय बिजली गिर जाने से इसके हॉल की दीवारें व छत क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया गया कि इस घटना से लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर मंसूरपुर क्षेत्र के पुरबालियान में भी बीती रात आये तेज तूफान से जिम की छत ढह जाने से भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा जनपद में आफत की आंधी की जद में आने से 300 से अधिक खंभें टूट कर गिर गए, जिसके कारण आधे से अधिक जनपद में अंधेरा छा गया। हालांकि जैसे ही बारिश बंद हुई विभागीय अधिकारियों की निगरानी में टीम क्षेत्र में उतर गई, जिसके कारण गुरूवार को दूसरे दिन भी दिनभर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इस विद्युत आपूर्ति के बाधित होने से जहां विभाग को करीब पचास लाख रुपए से अधिक का बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें वृद्धि होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई