शिवसेना ने प्रदर्शन करते हुए मांगा पीड़ित छात्र के लिए न्याय

Share :

मुजफ्फरनगर। शिवसेना शिंदे के कार्यकर्ताओं ने खेड़ी दूधाधारी निवासी राज सिंह के पुत्र देवांश का तिलक मिटाने और उसकी शिखा काटने के मामले को लेकर मंडल प्रमुख शरद कपूर व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिव सेना ने आरोपी प्रधानाचार्य फरहाना खातून के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन सौंपा।
शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय प्रधानाचार्य फरहाना खातून द्वारा बच्चे का तिलक मिटाना, उसकी शिखा काटने का कृत्य धार्मिक उन्माद फैलाने वाला है, वहीं उक्त कृत्य उनकी कट्टर मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें बच्चों के साथ इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम दिया इससे साबित होता है कि प्रधानाचार्य विद्यालय में सांप्रदायिक विद्वेष की भावना के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से तत्काल मामले में आरोपी प्रधानाचार्या एवं पीड़ित परिजनों पर फैसले का दबाव बनाने वाले सफेदपोश लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने दो दिनों में इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आनंद प्रकाश गोयल, मंगतराम सोनकर, संजीव वर्मा, अमित गुप्ता, उज्ज्वल पंडित, आशीष मिश्रा, हेमंत शर्मा, पूनम चाहल, ललित रोहिल्ला, मीनू शर्मा, अनोखी दुबे, शैलेंद्र विश्वकर्मा, हर्षित धीमान, रोहित, रितिक, अभिषेक, हेमकुमार, निकुंज, शिवम, राहुल, अक्षय राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal