टाउनहाल में भाकियू ने किया हंगामा, ईओ दफ्तर में दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। किसान संगठन की जिला इकाई ने एकता विहार कॉलोनी में बनाए एंट्री गेट को नहीं हटवाए जाने के विरोध में टाउनहॉल पहुंचकर हंगामा किया। एकता विहार के निवासियों के साथ पहुंचे संगठन ने शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं करने पर ईओ कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि गेट के कारण कॉलोनी में आवागमन के लिए परेशानी हो रही है। यह गेट पूर्णत: अवैध है और इसको पालिका प्रशासन सभासद को संरक्षण देते हुए नहीं हटवा रहा है।
किसान संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता के साथ ही एकता विहार के लोग सोमवार को टाउनहाल में पहुंचे और मौहल्ले में बनाये अवैध गेट का ढांचा ध्वस्त नहीं करने को लेकर रोष जताया। ये लोग ईओ कार्यालय पर पहुंचे और वहां पर गेट बंद मिलने पर कर्मियों के समक्ष ही कार्यालय का दरवाजा खोलकर अंदर घुसकर धरना शुरू कर दिया। नीचे फर्श पर बैठे इन कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। हंगामे की जानकारी पर पुलिस और एलआईयू कर्मचारी भी ईओ कार्यालय पहुंच गये थे। इस दौरान लोगों ने पालिका प्रशासन पर इस अवैध गेट को ध्वस्त कराने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं करने पर रोष जताया।
किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि मौ. एकता विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर वर्तमान सभासद सुनीता पत्नी प्रमोद कुमार ने करीब 3 माह पूर्व इस गेट का निर्माण कराया था, जो पूरी तरह से अवैध है। सभी कॉलोनी वासी इस अवैध गेट से परेशान हैं और स्कूल बस को आने जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेट बन जाने से 25 फीट चौड़ी सड़क में प्रवेश ही संकरा हो गया है। इस अवैध गेट को हटाने के लिए 10 फरवरी में एई निर्माण द्वारा सभासद को नोटिस जारी करते हुए हटाने के लिए कहा था, लेकिन न सभासद ने गेट हटवाया और न पालिका ने कार्यवाही की। इसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
धरने पर प्रदर्शनकारियों की ओर से ईओ को बुलाने की मांग की गई, इसी बीच पुलिस कर्मी और एलआईयू के कर्मचारी भी वहां पहुंच गये थे। दोपहर तक ईओ कार्यालय में धरना चलता रहा।प्रदर्शनकारियों ने यहां भोजन भी किया और दो बजे पालिका प्रशासन जगाओ यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया। इसके बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव ने ईओ कार्यालय में जाकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते हुए उनका ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द पालिका स्तर से कार्यवाही की जायेगी।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सोमवार में सहारनपुर में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव महेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा मंडल के सभी निकायों के ईओ की बैठक बुलाई गई थी, वो सवेरे ही सहारनपुर के लिए निकल गई थी। वहीं पर उन्हें पता चला कि कार्यालय में धरना चल रहा है। इस मामले में सभासद को निर्माण विभाग की ओर से 2 नोटिस भेजे जा चुके हैं। गेट निर्माण पालिका ने नहीं कराया है, वो पूरी तरह से अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई