किसान समस्याओं को लेकर दूसरे दिन भी डटे रहे किसान

Share :

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को दूसरे दिन भी किसान मजदूर संगठन का अफसरों की उपेक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि भ्रष्टÑाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक यह धरना ऐसे ही जारी रहेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि शहरी और देहात क्षेत्र में बदले जर्जर तार और खम्भों में बड़ा घोटाला किया गया है। इस मामले में कंपनी के साथ विभागीय अफसरों में मिलीभगत कर अरबों रुपये की बंदरबांट की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले की जांच करानी चाहिए। जांच में सभी कुछ साफ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर बिजलीघर के टाउन फीडर पर कोई कार्य नहीं हुआ, फिर भी 16.8 किमी. का बिल बनाया गया। अटाली बिजलीघर के नया फीडर पर कार्य शून्य रहा, लेकिन 30.34 किमी. का भुगतान यहां भी कर लिया गया। खरड़ बिजली घर पर देवी फीडर का न तो कोई सर्वे हुआ और न ही 12 किमी. से अधिक कार्य, लेकिन 31 किमी. का बिल बनाकर भुगतान लिया गया। उसी प्रकार न्यू रुड़की रोड पर मल्लूपुरा फीडर पर मात्र 10 किमी. कार्य करने के बदले 28 किमी. का बिल, वहीं साकेत फीडर पर केवल 10 किमी. कार्य के बदले सर्व 18 किमी का हुआ था, परंतु बिल 44 किमी. का है। उन्होंने कहा कि कंपनी और विद्युत विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से योजनाबद्ध तरीके से अनियमितता व फर्जी बिलिंग की गई। इस दौरान धरने पर मुख्य रूप से कृष्ण कुमार, शंकर राणा, शहजाद राणा, देवेन्द्र सिंह, अनिल राणा, विजय राणा, नरेन्द्र राणा, राहुल, कुलदीप सोमपाल, रामकुमार एवं विनोद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal