एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने संभाला चार्ज

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में चली तबादला एक्सप्रेस की जद में आए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह का लखीमपुर खीरी तबादला होने के करीब एक सप्ताह बाद शुक्रवार को जिले के नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में पहुंच अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने इस बीच कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में पहुंचकर कामकाज किया और फिर डीएम उमेश मिश्रा के साथ बैठक सहित कई निरीक्षणों में अपनी उपस्थिति दर्ज करके अपनी कार्य प्रणाली का अहसास कराया। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है।
उत्तर प्रदेश शासन स्तर से बीते 8 मई को पीसीएस अधिकारियों का तबादला किए जाने के बीच मुजफ्फरनगर में करीब साढ़े 3 वर्षों तक तैनात एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व लखीमपुर खीरी बनाकर भेजने के साथ ही उनके स्थान पर लखीमपुर के एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर में बतौर एडीएम प्रशासन के रूप में नवीन तैनाती मिली थी। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह को रिलीव ही नहीं किया गया, जिसके कारण चार्ज में देरी हो गई। शुक्रवार को इन्हीं व्यवस्थाओं के बीच नवागंतुक एडीएम प्रशासन के पद पर संजय कुमार सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अपने कार्यालय के कर्मचारियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया। मूल रूप से जनपद जौनपुर के निवासी संजय कुमार सिंह वर्ष 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं, प्रशिक्षण के उपरांत मई 2015 को वो प्रशासनिक सेवा में आये और जालौन में उन्हें डिप्टी कलक्टर बनाया गया। इसके बाद संजय सिंह नगर निगम प्रयागराज में मई 2017 से मार्च 2018 तक उपायुक्त रहे। यहां से उनका तबादला नगर मजिस्ट्रेट के पद पर बदायूं जनपद में किया गया। करीब पांच महीने बाद ही संजय सिंह का तबादला प्रमोशन मिलने के कारण एडीएम वित्त व राजस्व पद पर अगस्त 2018 को हरदोई जनपद में कर दिया। यहां पर उन्होंने तीन साल से ज्यादा समय तक अपने कार्यकाल में अनेक सराहनीय कार्य किये। हरदोई से संजय सिंह को सितम्बर 2021 में लखीमपुरी खीरी में एडीएम वित्त के पद पर ही तैनाती मिली। यहां वो लंबी पारी खेलने के बाद मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन के पद पर कार्यरत हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई