जीएसटी छापेमारी में जयराज सोप फैक्ट्री पर मिली विसंगितियां

Share :

मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी विभाग की ओर से जनपद में जीएसटी चोरी को लेकर शुरू किए चेकिंग अभियान के बीच शुक्रवार को भी छापेमारी जारी रही। इस दौरान जीएसटी विभाग की टीम ने नगर की बड़ी कार्रवाई करते हुए जयराज सोप फैक्ट्री में बड़ी चोरी पकड़ी है। विभाग की इस छापेमारी से जिले में अवैध रूप से कारोबार करने वाले कारोबारियों में दहशत का माहौल दिखाई देने लगा है। नगर में की गई इस कार्रवाई के बीच जीएसटी विभाग अधिकारियों ने टीम के साथ छापेमारी करते हुए यहां पर खरीद और ब्रिकी किए जाने के लेनदेन में बड़ी विसंगतियां पकड़ी है। इस बीच विभागीय टीम की ओर से हुई कार्रवाई में 6,45,325 रुपये का माल जब्त किया गया। इसके साथ जीएसटी चोरी मिलने पर 2 लाख 18 हजार 444 रुपए का मौके पर चालान बनाकर अर्थदंड जमा कराया है।
स्टेट जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर में साबुन का कारोबार करने में लिप्त मै. जयराज सोप फैक्ट्री में छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग के डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम ने नगरीय क्षेत्र में संचालित जयराज सोप फैक्ट्री पर छापेमारी की। टीम द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। कई घंटे तक यहां पर मिले माल के बिलों और अन्य लेखे-जोखे के दस्तावेजों की जांच किए जाने के साथ टीम ने कच्चे माल और बिक्री से जुड़े बिलों का मिलान किया। टीम ने इस दौरान यहां निर्मित माल के लेन-देन में बहुत बड़ी विसंगतियां पकड़ी। टीम ने इस दौरान सामान की सूची जब्त करने के साथ ही अन्य जरुरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए, ताकि जांच की जा सकें।

इन्होंने कहा-
स्टेट जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्रर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को विभागीय टीम ने मै. जयराज सोप फैक्ट्री में कई घंटे की जांच पड़ताल में यहां बड़ी गड़बड़ियां मिली है, जिसके आधार पर टीम ने 6,45,325 रुपये के निर्मित माल के साथ कच्चे माल को अभिग्रहित करने के साथ ही अर्थदंड मद में दो लाख 18 हजार 444 रुपये की चालान कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि विभाग की रेलवे से ट्रांसपोर्ट के साथ जनपद के होने वाले हर कारोबार पर है, ऐसे में कहीं भी खामियां होने के संदेह पर विभागीय टीम तत्पर है, ताकि जनपद में जीएसटी चोरी रोकने के साथ राजस्व में वृद्धि हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal