भाकियू अराजनैतिक ने किया बाबा टिकैत को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के स्थापना दिवस पर गुरूवार को आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए बाबा टिकैत को इस बीच श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपनों को साकार करने का सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाकियू अराजनैतिक के तीन वर्ष के सफर में सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं बहनों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके दम पर यह सफर बेमिसाल साबित हुआ।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्टÑीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि संगठन के इस छोटी सी अवधि में सफर, संघर्ष, समर्पण और किसानों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के बीच हमने चुनौतियों का सामना किया और एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि फिर चाहे वह फसलों की उचित कीमत का मुद्दा हो या कृषि सब्सिडी, बिजली नि:शुल्क दिए जाने, सस्ता कर्जा या किसानों की भंडारण प्रणाली एवं स्टोरेज सुविधा को बढ़ाने का विषय हो। किसानों के कल्याण से जुड़ी हर समस्या भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के लिए हमेशा निजी समस्या के रूप में रही। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें आत्मचिंतन और भविष्य की राह तय करने का अवसर देता है। हमें यह याद रखना होगा कि हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करते रहना होगा और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज बाबा टिकैत सहाब की पुण्यतिथि पर जीआईसी ग्राउंड पर एकत्रित होकर पुष्प और माल्यार्पण कर उनके संघर्ष को अपना आदर्श मानकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में संजीव सहरावत, सुधीर पंवार, विनीत त्यागी, अंकित जावला, विदुर त्यागी, शुभम त्यागी, नाजिम त्यागी, मोहित त्यागी, नीरज मलिक, विपिन त्यागी, नीटू दुल्हेरा, बिजेंद्र बलियान, नसीम, नौशाद मलिक, राज सिंह आर्य, सुधीर, राशिद, मोनू, सोम सिंह, सतेन्द्र, नदीम समेत सैकड़ों भाकियू के पदाधिकारी व तमाम किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal