न्यू हॉराइजन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग, जानसठ रोड स्थित न्यू हॉराइजन स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। विज्ञान वर्ग व वाणिज्य वर्ग में मंयक तायल ने 96% , देवांश मित्तल ने 95% , अंशिका सैनी ने 94.2%, हिमानी ने 93%, ज्वारिया जाहिद ने 92.6 %, विजय प्रताप सिंह ने 92.6%, वैष्णवी आर्या ने 90.2%, पार्थ सिंघवाल ने 89.80%, तान्या सुकरालिया ने 88.60%, हर्षवी गर्ग ने 88.4% तथा शौर्य कोचर ने 88.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय, शिक्षकों एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि न केवल छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन का प्रमाण है बल्कि यह भी दर्शाता है कि समर्पण और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने माता-पिता की गरिमा को बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने पर बधाई व आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम अनुशासन और सकारात्मक सोच से यह सफलता प्राप्त की है। वे इसी प्रकार जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहेंगे, अपने ज्ञान और संस्कारों से समाज और देश का नाम रोशन करेंगे तथा अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराए बिना आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें।
उधर, दसवीं परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। पिंगाक्ष आर्या ने 95.8%, हिमांक चौहान 93.8%, प्रवीण प्रजापति 91.4%, विधि 90.4%, पुष्कल कांवरिया 90.2%, अंशिका पाल 89.8% और वंदना ने 89.4 %अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने छात्र – छात्राओं एवं अभिभावकों को श्रेष्ठ परिणाम के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आगे भविष्य में भी वे उत्तम प्रदर्शन करके इसी तरह अपने विद्यालय, शिक्षकों व माता-पिता को गौरवान्वित करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal