सैनिकों की दीर्घायु की कामना के साथ चेयरपर्सन ने बांटा प्रसाद

Share :

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते माह हुए पर्यटकों पर टेरर अटैक के बाद भारतीय सेना द्वारा पाक और आतंकी ठिकानों पर किए गए आॅपरेशन सिंदूर के बाद से दुश्मन देश के साथ छिड़ी जंग में अपनी भूमिका निभाने वाले सेना के जवानों की दीर्घायु की कामना के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नई मंडी में प्रसाद वितरित करते हुए लोगों को राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत किया।
नई मंडी स्थित चौड़ी गली में द्वादशी पर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। अतिथि के रूप में पहुंची पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के पहुंचने पर यहां व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अपने हाथों से लोगों को कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित करते हुए आॅपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए खुशी जताई और बधाई देने के साथ ही इसके बाद दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ चल रही जंग में उतरे भारतीय सैनिकों के दीर्घायु व विजयी होने की कामना की। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज भारतीय सेना पाकिस्तान के खिलाफ जिस मजबूती से डटी हुई है और भारत के नागरिकों को निशाना बनाने के लिए पाक द्वारा किए जा रहे हमलों को सेना द्वारा नाकाम कर दिया गया है। देश में तनाव और संकट का दौर चल रहा है। ऐसी घड़ी में देश के हर नागरिक को अपनी सरकार और भारतीय सेना के समर्थन में सहयोग के लिए खड़ा होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों द्वारा भारतीय सैनिकों की लंबी आयु की कामना करते हुए प्रसाद वितरण करने की सराहना करते हुए कहा कि यह एक पुनीत कार्य है और इससे राष्ट्रवाद भावना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज जो सैनिक बॉर्डर पर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रहे हैं, उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही हम अपने देश में सुरक्षित हैं, बेफिक्र होकर अपनी दिनचर्या में व्यस्त हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम अपने सहयोग और समर्थन से लगातार सेना का मनोबल बढ़ाने का काम करें। इस दौरान शलभ गुप्ता एड., जनार्दन विश्वकर्मा, विजय बाटा, कपिल अरोड़ा, अमित अरोड़ा, अमित जैन, अंकुर जैन, पंकज जैन, ऋषि धीमान, गिरीश पाहुजा, रचित बंसल, नरेश बंसल, मदन मोहन बंसल, अमित वर्मा, राजेश भाटिया, देवेन्द्र जैन, गौरव कुमार, प्रखर, मनीष जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई