एक देश, एक चुनाव से होगी लोकतांत्रिक मजबूती व आर्थिक बचत: अमरपाल

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका में एक देश, एक चुनाव विषय पर केंद्रित प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होते हुए अपने सारगर्भित विचारों के माध्यम से उपस्थितजनों को दिशा और दृष्टि प्रदान की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अमर पाल मौर्य ने अपने उद्बोधन में एक देश, एक चुनाव की संकल्पना को लोकतंत्र की मजबूती के साथ संसाधनों की बचत, प्रशासनिक सुगमता एवं जनभागीदारी में वृद्धि की दृष्टि से बड़ा उपयोगी बताया। उन्होंने इस विचार को भारत के भविष्य के लिए एक जरुरी पहल बताते हुए कहा कि इससे राष्ट्र को भविष्य में चुनावी चक्रव्यूह से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव जहां एक ओर आर्थिक संसाधनों पर भारी बोझ डालते हैं, वहीं प्रशासनिक मशीनरी को भी बार-बार चुनावी मोड में डाल दिए जाने से विकास कार्यों की गति भी प्रभावित होती है।
नगर विधायक एवं यूपी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एक देश, एक चुनाव की संकल्पना इस चुनौती का समाधान प्रस्तुत करती है। यह न केवल वित्तीय लागत की बचत करेगा, बल्कि जनता, जनप्रतिनिधियों और सरकारी तंत्र को विकास के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव के विषय में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मात्र राजनीतिक व्यवस्था का विचार ही नहीं, अपितु भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक दूरदर्शी एवं यथार्थवादी पहल है। यह एक ऐसा कदम है जो देश की संसदीय व्यवस्था को अधिक संगठित, पारदर्शी व स्थिर बनाने में कारगर साबित होगा। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के अनेक उद्यमी, शिक्षाविद, अधिवक्ता, डाक्टर एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए और विषय पर गंभीर चिंतन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व पालिका चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र धीगड़ा, सीए अजय जैन, पूर्व अध्यक्ष गणेश ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, गीता जैन, ममता अग्रवाल, महेशो चौधरी, अंजली चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह, क्रांति राठी, अभिषेक गुर्जर, अंकित मित्तल, जगदीश पांचाल, सुभाष सैनी, पवन सिंघल, ब्रह्मकुमारी आश्रम से बहन जयंती, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई