पावर कारपोरेशन ने चलाया क्षेत्र में चैकिंग अभियान, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद में बढ़ते लाइन लॉस को सुधारने की दिशा में शुरू हुई कवायदों के बीच कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने करीब 75 घरों में छापेमारी करते हुए बिजली चोरी पकड़ी। विद्युत विभाग की इस छापेमारी से बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा।
पावर कारपोरेशन की टीमों द्वारा जनपद में बढ़ते लाइन लॉस को कम करने की खातिर रामपुर तिराहा, नगर क्षेत्र के इमामबाडा, खालापार एवं सुजडू के साथ ही पुरकाजी, चरथावल और खतौली आदि क्षेत्रों में छापेमारी की गई। विद्युत विभाग ने छापेमारी करते हुए जिले में करीब 75 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी है। इनमें से अधिकांश लोगों के द्वारा लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। वहीं कुछ लोगों के बिजली मीटर में छेड़छाड़ पायी गई है। इस बीच विभागीय टीम ने अभी 42 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शेष लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए जल्द रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। माना जा रहा है कि अब जनपद में बिजली चोरी पकड़ने के लिए पावर कारपोरेशन विशेष अभियान चलाने के लिए कमर कसने के साथ धरातल पर उतर गया है। छापेमारी के दौरान विभागीय टीमों के साथ विजिलेंस की टीम काम कर रही है। इस कड़ी में बुधवार को पावर कारपोरेशन की टीम ने कस्बा पुरकाजी, चरथावल एवं खतौली के अलावा नगर क्षेत्र के मौहल्ला खालापार, किदवईनगर, इमामबाडा, मिमलाना रोड, रामपुरी एवं जनकपुरी आदि में भी छापेमारी की है। टीम ने चैर्किंग करते हुए इस बीच करीब 75 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। इनमें से अधिकांश लोगों द्वारा सीधे एलटी लाईन पर कटिया डालकर चोरी करते हुए पकडे गए है, वहीं कुछ लोगों ने मीटर से पहले केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। उधर, क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अपने बिजली मीटर में छेडछाड़ पायी गई है।

इन्होंने कहा-
मुख्य अभियंता विद्युत पवन अग्रवाल ने बताया कि जनपद में बिजली चोरी पकड़ने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को कस्बा पुरकाजी, खतौली एवं चरथावल के साथ रामपुर तिराहा, खालापार समेत अन्य कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। उन्होंने कहा कि अभी 42 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal