मुजफ्फरनगर। देश की सेना को आॅपरेशन सिंदूर के अंतर्गत बिना किसी क्षति के अंजाम देने के लिए देश के किसानों द्वारा सेना को बधाई देते हुए संगठन के राष्टÑीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र्र मलिक ने आश्वस्त किया कि देश में युद्ध के हालात बनने पर किसान संगठन भाकियू अराजनैतिक देश के किसी नागरिक को भूखा नहीं सोने देगी। यहीं नहीं यदि देश में युद्ध के हालात बने तो भाकियू अराजनैतिक के सिपाही देश के लिए 51 लाख रुपए और 5 हजार यूनिट खून देश को दान स्वरूप देंगे।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा वर्तमान परिस्थितियों पर जूम के माध्यम से आकस्मिक बैठक में चर्चा की। बैठक में सभी ने कहा कि भाकियू अराजनैतिक पूरी तरह देश के साथ है और किसानों को हिंद की सेना पर गर्व है, जिन्होंने देश की बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों को ऊपर भेजने का काम किया। इसी सेना के कारण हम सुरक्षित हंै, यह नागरिकों को सदैव ध्यान रखना चाहिए। भाकियू के राष्टÑीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि यदि देश को पाकिस्तान के कारण युद्ध झेलना पड़ता है, तो इस देश का किसान किसी नागरिक को भूखा नहीं सोने देगा। उन्होंने कहा कि हम देश के नागरिकों को आश्वस्त करते हैं कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक देश में देश के लिए 51 लाख रुपये एवं 5000 ब्लड यूनिट दान करेगी। इस दौरान भाकियू अरा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा, मध्य प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, उत्तराखण्ड अध्यक्ष सलवेन्द्र सिंह कलसी, युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह शामिल रहे।







