मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी में गर्मी की दस्तक के बीच पॉवर कारपोरेशन की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का क्रम जोरों पर है। सोमवार को इसी क्रम में 33/11 केवी मंडी समिति बिजलीघर की 11 केवी स्टेट बैंक कॉलोनी व नई मंडी की लाइन का विभक्तिकरण कार्य किया जाना है। बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत होने वाले इस विभक्तिकरण के कारण नई मंडी बिजली घर पर वीसीबी स्थापित की जाएगी।
इस संबंध में नई मंडी बिजली घर के एसडीओ ने क्षेत्र के तमाम विद्युत उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि इसके चलते सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे, इसके कारण बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतिया कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, कंबल वाला बाग, कूकड़ा, चौड़ी वाली गली, पटेल नगर, गांधीनगर, नई मंडी आदि की विद्युत आपूर्ति सोमवार 5 मई में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 03 बजे तक बाधित रहेगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






