अब मोती झील को पिकनिक स्पॉट बनाने की कवायद तेज

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के पश्चिमी छोर पर ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार रहे मोती झील की दिशा व दशा को बदलने की कवायद सोमवार को उस वक्त तेज हो गई, जब डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में पालिका टीम ने वहां सफाई अभियान कर दिया। जिले में एक प्रमुख सुसाइड स्पॉट के रूप में अपनी पहचान बनाकर दयनीय अवस्था में पहुंची मोती झील के हालात सुधारने के लिए डीएम ने सार्थक पहल की है। शुकतीर्थ में गंगा स्वच्छता अभियान को श्रमदान की अलख जगाकर जन समर्थन जुटाने वाले डीएम उमेश मिश्रा ने अब मोती झील पदार्फाश सौंदर्यकरण करने का बीड़ा उठाया है। अभियान में कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही एनजीओ व आम जनमानस को जोड़ने की कारगर योजना है।

डीएम उमेश मिश्रा की पहल पर नगर के शामली रोड पर स्थित मोती झील को पिकनिक स्पॉट के रूप से नई पहचान देने की खातिर सोमवार को एक्सरसाइज ड्रिल के साथ ही मोती झील के सौंदर्यकरण और जल शुद्धिकरण का अभियान शुरू किया गया। अभियान में डीएम उमेश मिश्रा ने स्वयंसेवी संस्था, नगरपालिका परिषद् और अन्य विभागों की टीमों के सहयोग से मोती झील की सफाई कराई। इस बीच स्वयं डीएम व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पालिका ईओ झील की सफाई कर जलकुंभी निकालते हुए दिखाई दिए। यहां झील की सफाई के लिए पालिका की कई मशीनों को भी लगाया गया। इस मोती झील का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है और कई रहस्य इसे लेकर बने हुए हैं। आज तक भी इस झील की गहराई का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सका। इस दौरान मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक आकाशदीप, एनजीओ के प्रतिनिधि और अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
डीएम उमेश मिश्रा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक मोती झील के सौंदर्यकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसी क्रम में एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से जल शुद्धिकरण के साथ झील के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने का अभियान प्रारंभ किया गया। इसको जल्द ही एक सुन्दर एवं आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बायोरिमाडिएशन द्वारा पानी का ट्रीटमेंट आर्ट आॅफ लिविंग संस्था के माध्यम से किया जायेगा, इसमें आर्गेनिक तरीके से पानी शुद्ध किया जाएगा, ताकि यहां जलीय जीवों मछलियों पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न पड़े। इसके साथ ही झील में नालों से पहुंचने वाले गंदे पानी को रोकने की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ भविष्य में मोती झील के आसपास क्षेत्र में पाथ-वे, बेंच व लाइट्स आदि व्यवस्था करते हुए सौंदर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रयास सफल रहा और जल संरक्षण व जल शुद्धिकरण के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, तो इसी तर्ज पर आगे काली नदी में भी ऐसा अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई