जनपद की टॉपर सूची में गरीब परिवार के बच्चों ने मारी बाजी, बनाया कीर्तिमान

Share :

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद् यूपी बोर्ड का शुक्रवार दोपहर 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। इसमें दोनों परीक्षाओं में जनपद का कोई परीक्षार्थी हालांकि प्रदेश की मैरिट सूची में टॉपटेन में स्थान बनाने में सफल नहीं हो पाया है। हालांकि हाईस्कूल में जिला मेरिट सूची में 17वें एवं इंटरमीडिएट की घोषित परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में यह जनपद 26वां स्थान पर रहा। हालांकि इस बार घोषित परीक्षा परिणामों में जिला मेरिट सूची में नगर मुख्यालय के कॉलेजों के बजाय गांव-देहात की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया, वहीं हाईस्कूल परीक्षा में दिशा और दिव्यांशी ने संयुक्त रूप से जनपद टॉप किया। इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रा अवनी सिंह जिले की टॉपर रही।
माध्यमिक शिक्षा परिषद् यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणामों में एक बार जनपद की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। शुक्रवार को आए परीक्षा परिणामों में इस बार 10वीं व 12वीं की कक्षाओं के नतीजों में मुजफ्फरनगर जनपद में 10वीं कक्षा में शाहपुर कस्बे के अमर नायक राहुल सिंह स्कूल की छात्रा दिशा ने जनपद टॉप करते हुए स्वयं को गुदड़ी के लाल के रूप में साबित किया। मजदूर की बेटी की इस सफलता पर पूरे जनपद को भी नाज है। इसके अलावा भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्रा दिव्यांशी यादव दूसरे स्थान पर रही। वहीं शुक्रवार को घोषित हुए 12वीं के नतीजों में एमडीएस विद्या मंदिर मिल मंसूरपुर की छात्रा अवनी सैन जनपद में टॉपर रही है, जबकि दूसरे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज खरड़ के छात्र लव गर्ग रहे। तीसरे स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज बुड़ीना कलां की छात्रा दीपा रहीं। सफल हुए छात्र-छात्राओं ने खुशी मनाई। प्रदेश की हाईस्कूल की मेरिट में जिले को 17वां स्थान मिला है। 29574 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 26119 उत्तीर्ण हुए। परिणाम 92.69 प्रतिशत रहा। 12वीं के नतीजों में जिले को 26वां स्थान मिला है। जनपद में इस बार 28,149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से इस बार 22,867 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जनपद का परीक्षा परिणाम कुल 83.63 प्रतिशत रहा। जिले की हाईस्कूल टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल 24 टॉपरों में एएनएस इंटर कॉलेज शाहपुर की छात्रा दिशा ने 93.67 प्रतिशत अंकोें के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्रा दिव्यांशी यादव ने 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रही। इसके अलावा अन्य टॉपर छात्र-छात्राओं में खतौली के शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा आलिशबा. 92.83 प्रतिशत, खामपुर के यूनिक इंटर कॉलेज की छात्रा आयशा ने 92.83 प्रतिशत, भोपा के जनता इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी ने 92.67 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा राधिका चौहान ने 92.67 प्रतिशत, श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज पुरकाजी की छात्रा अजका परवीन ने 92.67 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्रा वैष्णवी तायल ने 91.83 प्रतिशत, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र राघव ने 91.50 प्रतिशत एवं वंश कुमार ने 91.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर सूची में स्थान बनाया। वहीं होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जड़ौदा की छात्रा निवेदी ने 91.50 प्रतिशत, एमडीएस विद्या मंदिर मंसूरपुर के छात्र सूर्य प्रताप राठी ने 91.50 प्रतिशत, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जड़ौदा की छात्रा अंशिका ने 91.33 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा परी पाल ने 91.17 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन खतौली की छात्रा मदीहा ने 91.17 प्रतिशत, तिसंग के हिमालयन हाईस्कूल के छात्र आदित्य ने 91.17 प्रतिशत, डीएवी इंटर कॉलेज आर्य समाज रोड की छात्रा सारा खां ने 91 प्रतिशत एवं डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली के छात्र रोहित कुमार ने 91 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अंतरा नामदेव ने 91 प्रतिशत, एवं पायल कुमारी ने 90.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा शाहपुर के आर्यवीर इंटर कॉलेज की छात्रा अंशी ने 90.83 प्रतिशत, राजकीय इंटर कॉलेज कवाल के शुभम ने 90.83 प्रतिशत एवं राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा की उन्नति त्यागी ने 90.67 प्रतिशत व शिशु शिक्षा निकेतन खतौली की छात्रा वैष्णवी कश्यप, 90.67 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद की टॉप टेन मेरिट सूची में स्थान बनाया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले की इंटरमीडिएट की टॉपर सूची में एमडीएस विद्या मंदिर आईसी खान्नुपुर मिल की छात्रा अवनी सैन ने 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉप किया। वहीं जिले में दूसरा स्थान किसान इंटर कॉलेज खरड़ के छात्र लवी गर्ग एवं राजकीय इंटर कॉलेज बुढ़ाना की छात्रा दीपा ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल किया। इसके अलावा तीसरे स्थान पर डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक शर्मा व एसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा गार्गी मित्तल ने 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा चौथे स्थान पर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया वर्मा ने 89 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर बेहड़ा सादात के स्वामी ओमवेश इंटर कॉलेज की छात्रा पिंकी ने 88.80 प्रतिशत, डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनविशा सिंह एवं होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जड़ौदा की छात्रा अनु सिंह ने जनपद में छठां स्थान हासिल किया। इसके अलावा टॉप टेन की सूची में 7वें स्थान पर डॉ. जाकिर हुसैन मैमोरियल इंटर कॉलेज खुड्डा की छात्रा जैनब बानो और 8वें स्थान पर वंशिका गिरी एवं नेहा सैनी ने 88.20 प्रतिशत और रामप्यारी हायर सैकेंड्री की छात्रा काजल तथा डॉ. जाकिर हुसैन मैमोरियल इंटर कॉलेज खुड्डा के छात्र फैज कमर ने दसवां स्थान प्राप्त कर जनपद के साथ विद्यालय का नाम रौशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई