घर-घर कूड़ा उठा रही कंपनी ने शुरू की टिपिंग फीस वसूली

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर की बेपटरी सफाई व्यवस्था को सुधारने की दिशा में पालिका की ओर से शुरू कवायदों के बीच डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम कर रही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. की ओर से कूड़ा कलेक्शन के लिए घर-घर से माहवार शुल्क वसूली का काम गुरूवार से शुरू हो गया। पालिका के 55 वार्डों में से अभी छह वार्डों में शुल्क वसूली कार्य कंपनी ने शुरू किया है, जो पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड आॅनलाइन व्यवस्था पर है। इस व्यवस्था के बीच कंपनी सुपरवाइजर अब घर के दरवाजे पर दस्तक देने के साथ नगरपालिका गजट के अनुसार तय शुल्क की वसूली करेंगे। एक सप्ताह में सभी वार्डों में कंपनी शुल्क वसूली व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी में जुटी है।

मुजफ्फरनगर में नगरपालिका परिषद् चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ ही यूपी में अव्वल बनाने के लिए दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी से मार्च 2024 से अगले 14 माह का करार करते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कराया है। कंपनी को डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी भी दी है। इस कडृी में कंपनी ने बीते 16 फरवरी से सभी 55 वार्डों में गाड़ियों एवं अपनी पूरी टीम को उतारकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य प्रारम्भ किया था। इसके लिए कंपनी को प्रतिमाह करीब 90 लाख रुपये का भुगतान पालिका द्वारा किया जायेगा। साथ ही कंपनी डोर टू डोर टिपिंग फीस वसूलकर पालिका को धनराशि जमा करायेगी। कंपनी ने वार्डों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के बाद अब कूड़ा कलेक्शन के तय टिपिंग फीस वसूलने का काम भी शुरू कर दिया है।
कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि शहर में पालिका के साथ हुए अनुबंध के आधार पर कंपनी ने वार्डों में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति सुधारने के साथ कूड़ा डलावघरों से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बनाई गई। अब कंपनी पूरी पारदर्शी व्यवस्था के बीच तकनीकी व्यवस्था बना घर घर से पालिका द्वारा निर्धारित मानकों पर टिपिंग फीस वसूलने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि गुरूवार को छह वार्डों 2, 3, 4, 6, 8 और 9 में टिपिंग फीस वसूलने के लिए टीम उतारी है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि पालिका गजट के अनुसार शहर में घर व मकान से कम से कम सौ रुपये प्रतिमाह टिपिंग फीस वसूली होगी। हाउसिंग सोसाइटी व अपार्टमेंट, धर्मशाला, होटल, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, मॉल, बिग बाजार, बैंक, दफ्तर, सरकारी अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, रोड साइड वेंडर, रेस्टोरेंट, गोदाम, शोरूम, छोटे उद्योग, मैरिज हॉल, सिनेमा हॉल, पेट्रोल पम्प व अन्य प्रतिष्ठानों से टिपिंग फीस वसूल की जायेगी।

इन्होंने कहा-
कंपनी के बिलिंग व आईटी हैड संगीत कुमार सिंह के निर्देशन में बिलिंग और भुगतान के लिए मोबाइल एप तैयार करने के साथ मैनुअली को भी भुगतान व्यवस्था कंपनी नहीं चलायेगी। मोबाइल एप पर आॅनलाइन रिकार्ड दर्ज किया जायेगा। हर वार्ड में टिपिंग फीस सुपरवाइजर के द्वारा वसूला जायेगा, जिसमें एक आईडी और पासवर्ड जारी किया गया है। यह आईडी मात्र एक वार्ड में ही काम करेगी, दूसरे वार्ड में जाते ही ये काम करना बंद कर देगी। इससे सुपरवाइजर उसे आवंटित वार्ड में टिपिंग फीस वसूल कर पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal