चेयरपर्सन ने किये 31 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में निर्माण कार्यों को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बड़ा निर्णय लिया है। उनके द्वारा ईओ की जांच के आधार पर गड़बड़ी वाले 34 में से 31 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त कर दिये हैं, जबकि इनमें से अधिकांश के वर्क ऑर्डर जारी हो गये थे और कुछ कार्य ठेकेदारों के द्वारा मौके पर शुरू कर दिये गये थे। चेयरपर्सन ने तीन कार्यों की जनहित में आवश्यकता को देखते हुए वर्तमान परिस्थिति में ही पूर्ण कराने के साथ ईओ को निरस्त 31 कार्यों के दोबारा टैण्डर आमंत्रित कर प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
बता दें कि फरवरी माह में नगरपालिका परिषद् की ओर से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी विकास के लिए निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की थी। इनके लिए 10, 15 और 18 फरवरी में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि से ये निर्माण कार्य होने प्रस्तावित थे। टैण्डर होने के साथ ही निर्माण कार्यों केा लेकर पालिका प्रशासन के द्वारा वर्क ऑर्डर भी ठेकेदारों को जारी कर दिये गये, लेकिन इसी बीच कुछ निविदा जोकि नियमानुसार सही थी, उनको सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह द्वारा निरस्त कर दिये जाने के फैसले के बाद विवाद बढ़ गया था। सात मार्च की बोर्ड मीटिंग में सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, नौशाद खान सहित 41 सभासदों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की थी। इस प्रकरण में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट चेयरपर्सन को भेजकर एई को रिलीव करने के साथ ही 15वें वित्त के 10 और राज्य वित्त के 24 कुल 34 निर्माण कार्यों की निविदा में शिकायत को सही पाया और इनको निरस्त करने की संस्तुति की थी।
अब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ की जांच रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए 34 में से 31 निर्माण कार्यों की निविदा को निरस्त करते हुए दोबार निविदा आमंत्रित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। इनमें मुख्य रूप से वहलना चौक का सौन्दर्यकरण, बझेडी अंडर पास तक दोनों ओर नाला निर्माण कार्य, सरकूलर रोड पर साइड पटरी और रैलिंग लगाने का कार्य, नालों को कवर्ड करना, नये नालों का निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो अब फिर से दोबारा निविदा प्रक्रिया में पहुंचने के कारण लटक गये हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि जांच आख्या में शामिल 15वें वित्त के तहत होने वाले तीन कार्यों को जनहित के दृष्टिगत यथास्थिति में ही पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया है। इनमें एटूजेड कालोनी से भगीरथ चौक तक नाला निर्माण कार्य, वार्ड 07 मल्हुपूरा और वार्ड 25 कृष्णापुरी में आरसीसी सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं, जो पूर्ण कराये जायेंगे। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि चेयरपर्सन का पत्र प्राप्त हुआ, इसमें 34 में से 31 निर्माण कार्य की निविदा को निरस्त कर दिया गया है, इसके लिए निर्माण विभाग को पुनः निविदा आमंत्रित करने की व्यवस्था शुरू करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई