स्वर्ण रथ पर सवार हो अपने भक्तों का कल्याण करने निकले श्री बालाजी महाराज

Share :

मुजफ्फरनगर। छींटा लागे नीर का, रोग कटे शरीर का और जय श्रीराम एवं बालाजी महराज के जयघोष के बीच श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर से शनिवार सुबह शुरू हुई रथ यात्रा ने पूरे नगरीय क्षेत्र को भक्ति से सरोबार कर दिया। इससे पूर्व श्री बालाजी धाम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने वीर शिरोमणि श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव पर केसरी नंदन बालाजी महाराज के भव्य श्रृंगार के बाद पूजा-अर्चना एवं भोग लगाकर इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया, जहां इस बीच पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और बालाजी महाराज के नारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में इस बार बजरंग बली के भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि तमाम व्यवस्थाएं आस्था और भक्ति की इस बयार में बहती दिखाई दी।


भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त अजंनी पुत्र-केसरी नंदन भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव शनिवार को पूरे जनपद में धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस कड़ी में नई मंंडी भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में बीते एक सप्ताह से शुरू जन्मोत्सव के बीच शनिवार को श्री बालाजी महाराज की नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में मानो आस्था की गंगोत्री ही हर ओर बहती दिखाई दी। मंदिर प्रांगण से सवेरे भगवान श्री बालाजी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार होने के बाद उन्हें 56 भोग लगाने के साथ आरती की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डीएम उमेश मिश्रा, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पंजाबी समाज के अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, उद्यमी भीम कंसल, गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल समेत मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और आम भक्तों के बीच सभी ने केक काटकर श्री बालाजी का जन्मोत्सव मनाया। इस बीच जय श्रीराम और बालाजी महाराज के जयघोष के बीच डीएम उमेश मिश्रा एवं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नारियल फोड़ते हुए मंदिर प्रांगण से श्री बालाजी को स्वर्ण रथ पर सवार करने के बाद इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान भक्तों ने स्वयं अपने हाथों से श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण रथ रस्सों से खींचा। वहीं उद्यमी भीम कंसल व बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ ने बाबा के प्रसाद का रथ से भक्तों को वितरण किया। भगवान का रथ खींचने एवं उनका प्रसाद पाने के लिए भक्तों में आपाधापी का पूरे समय आलम रहा। इसके साथ ही स्वर्ण रथ पर सवार होकर श्री बालाजी महाराज अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए भक्तों के बीच पहुंचे, जहां कदम-कदम पर उनको भोग लगाने एवं उनकी एक झलक पाने को सड़कों पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में भक्तों ने दिव्य एवं आलौकिक झांकियों के भी दर्शन किए।
श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पूर्व वर्षों की भांति बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी तो पूरा क्षेत्र केसरिया दिखाई दिया। इस दौरान भगवान श्री बालाजी महाराज के स्वर्ण रथ पर सवार होकर जिस मार्ग से होकर गुजरे, वहां आस्था व भक्ति के सैलाब के बीच हर कोई अपनी मस्ती में झूमता दिखाई दिया। हर कोई इस बीच स्वर्ण रथ पर विराजमान श्री बाला जी महाराज को अपने हाथों से खींचने को लालायित दिखें। वहीं डीजे की धूम पर हर कोई नाचते-झूमते बस अपने मन में रामनाम के रस में सराबोर हो कर भक्तों बीच में मंगल कल्याण के लिए समर्पित दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई