चेयरपर्सन ने जाना बालाजी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा के रूप में अपनी पहचान रखने वाली श्री बालाजी जयंती शोभायात्रा को लेकर बीते कई दिनों से जारी तैयारी अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। करीब 24 घंटे चलायमान रहने वाली इस शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री बालाजी का दर्शन करने को उमड़ने वाले भक्तों की सुविधा व व्यवस्था की खातिर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लाव लश्कर के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनको कई स्थानों पर सड़क की हालत दयनीय मिली जहां उन्होंने नाराज होते हुए सड़क का पैच वर्क करने के साथ पथ प्रकाश, सफाई और पेयजलापूर्ति दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।

नई मंडी के भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर समिति की ओर से श्री बालाजी जन्मोत्सव पर शनिवार को शहर में शोभायात्रा निकालने की तैयारी जोरों पर है। शोभायात्रा शनिवार सुबह करीब नौ बजे मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद ही स्वर्ण रथ पर श्री बालाजी महाराज को सवार करने के साथ ही शुरू होगी और इसका समापन रविवार प्रात: मंदिर परिसर में होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ समिति हर संभव प्रयासरत है, ताकि उक्त शोभायात्रा निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके। वहीं भक्तों द्वारा श्री बालाजी के स्वागत में हर कदम पर भंडारे व पुष्प वर्षा का प्रबंध किया गया है। इन्हीं तैयारियों के बीच नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टीम के साथ शुक्रवार को श्री बालाजी शोभायात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को परखा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सभासदों व अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए नगर के मालवीय चौक पर पहुंची और उन्होंने रूट मार्च प्रारम्भ किया। इस दौरान अंसारी रोड, नावल्टी चौक, मोती महल, सर्राफा बाजार, पंचमुखी, भगत सिंह रोड होते हुए शिव चौक पहुंची और यहां पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। अंसारी रोड पर कई हिस्सों में सड़क की दुर्दशा देख कर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सड़क में पैच वर्क कराने के निर्देश ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को दिए। इसके साथ ही कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज मिलने पर उन्होंने जलकल जेई जितेन्द्र कुमार को उसे तुरंत ठीक कराने, सफाई व्यवस्था में अतिरिक्त टीम रूट पर लगाने और पथ प्रकाश बिन्दुओं को चैक करते हुए सभी को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने सभासदों के साथ गांधी कॉलोनी व नई मंडी क्षेत्र में श्री बालाजी शोभायात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण करते हुए वहां व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अंसारी रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया था, उन्हें एक सप्ताह पूर्व ही सड़क में गड्ढों को लेकर पत्र भेजा था। उन्होंने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। चेयरपर्सन ने पालिका स्तर से ही पैच वर्क कराने के निर्देश दिये, ताकि श्री बालाजी शोभायात्रा के दौरान भक्तजनों को कोई परेशानी पैदा न होने पाये। इस दौरान मुख्य रूप से वार्ड सभासद मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, देवेश कौशिक, अमित पटपटिया, अर्जुन प्रजापति, सतीश कुकरेजा, विजय कुमार के साथ ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, जलकल जेई जितेन्द्र कुमार, जेई निर्माण राजीव कुमार, चीफ योगेश गोलियान, एसआई प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक अशोक ढींगरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई