एमडीए की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर आज होगा मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगरीय क्षेत्र में एमडीए-2031 महायोजना के साथ अब विकास को गति देने के लिए योजना को धरातल पर लाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में नए वित्तीय वर्ष में जनपद में विकास के साथ ही आय-व्यय के खर्च सहित अन्य योजनाओं को लेकर प्राधिकरण में बुधवार को 56वीं बोर्ड बैठक का एजेंड़ा पेश होगा। इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को महावीर चौक से प्रकाश चौक के बीच में फसाड़ नियंत्रण लागू करने के लिए बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगरपालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिष्ठानों के व्यापारियों ने शामिल होते हुए विचार व्यक्त किए। नगर क्षेत्र में प्राधिकरण की इस पहल से महावीर चौक को अतिक्रमण मुक्त कर बड़ा चौराहा बनाए जाने की योजना है।
महायोजना 2031 की मंजूरी के बाद बुधवार को होने वाली इस पहली बोर्ड की बैठक में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की लंबी तैयारियों के बाद शासन से महायोजना 2031 को मिली मंजूरी के बाद एमडीए में 56वीं बोर्ड बैठक होगी। एमडीए ने इस बैठक की तैयारियों के लिए करीब 17 बिंदु तैयार किए है। इसमें नगर के विकास के साथ नए वित्तीय वर्ष में होने वाले आय-व्यय का ब्यौरा पेश होगा। करीब 40 करोड़ रुपए के आय-व्यय के खर्च की स्वीकृति के साथ 17 बिंदुओं में करीब चार निजी क्षेत्र से जुड़े विकास कार्य एजेंडे भी शामिल होंगे।
एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि बोर्ड बैठक के लिए करीब 17 बिंदुओं का एजेंडा तैयार हुआ है। सभी प्रस्तावों को सहारनपुर कमिश्नर, डीएम एवं एमडीए के सदस्यों के समक्ष रखे जाएंगे। सहमति बनने के बाद ही एजेंडे के बिंदुओं पर स्वीकृति की मोहर लगेगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक से एक दिन पूर्व मंगलवार को फसाड़ नियंत्रण को लेकर विकास प्राधिकरण में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें नगरपालिका, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महावीर चौक से लेकर प्रकाश चौक तक प्रतिष्ठान संचालन करने वाले व्यापारी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि फसाड़ योजना में सहयोग के लिए सभी के साथ बैठकर सहमति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि फसाड़ लागू करने के साथ महावीर चौक की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जिससे वहां ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड हटाने के साथ चौक को जाम से मुक्त बनाया जाएगा, जिससे महावीर चौक की सुंदरता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal