सरकार के मेले में लोगों को भाया पालिका का विकास मॉडल

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यूपी के इस विकास मॉडल को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में प्रदर्शित करने के लिए मंगलवार से शुरू नुमाईश मैदान के 3 दिवसीय सरकारी मेले में वैसे तो जनपद के अनेक विभागों के स्टॉल्स लोगों का ध्यान खींचने के प्रति सक्रिय रहे, लेकिन पहली बार आयोजन में नगरीय निकायों के प्रदर्शन विशेष व्यवस्था के रूप में देखने को मिला। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के दो वर्ष के कार्यकाल में नगर विकास के पथ पर स्थापित किए मील के पत्थर के रूप में एक वीडियो प्रदर्शन के जरिये लोगों तक पहुंचाने का काम ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपनी टीम के साथ किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का यह विकास मॉडल लोगों को खूब भाया।
नुमाईश मैदान में नगरपालिका परिषद् चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने टीम के साथ मिलकर स्टॉल लगाकर नगरवासियों के हित में हासिल की गई पालिका प्रशासन की उपलब्धियों को एक वीडियो फुटेज के रूप में सामने रखा। इसमें शहर के चौराहों का विकास, सड़कों के निर्माण, वेस्ट टू वंडर पार्क, कूड़े से कमाई के लिए बनाए गए एमआरएफ सेंटर, एसटीपी मॉडल, स्वच्छता अभियान के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, गौशाला मॉडल, होम कम्पोस्ट अभियान दिखाया गया। स्टॉल के पास एक सेल्फी प्वाइंट भी लोगों को आकर्षित करता रहा। इसके साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का काम किया गया। इस दौरान पालिका टीम ने पम्पलेट वितरित कर गीला और सूखा कूड़ा स्रोत से पृथक करने के प्रति जागरुक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal