जनपद पुलिस की पहल को लोगों ने प्रदर्शनी में खूब सराहा

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की योगी सरकार में यूपी पुलिस सधे कदमों के बीच सुरक्षा आपकी एवं संकल्प हमारा के पवित्र संकल्प के साथ प्रदेश को अपराधमुक्त प्रदेश बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। मंगलवार को योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मुजफ्फरनगर जनपद में भी कार्यक्रम आयोजित करने के साथ अपनी प्राप्त उपलब्धियों का गुणगान किेया। नुमाईश मैदान में इस बीच आयोजित 3 दिवसीय मेले में पहली बार पुलिस प्रशासन ने सफलता की इस मुहिम में आगे बढ़ने के साथ अत्याधुनिक शस्त्रों के साथ अन्य संसाधनों का इस बीच प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
मंगलवार को नुमाईश ग्राउंड में आयोजित मेले में डीआईजी व एसएसपी अभिषेक सिंह के सान्निध्य में एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद ने नई पहल की। उन्होंने इस कड़ी में सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मैदान में इस कार्यकाल में गुंडराज खत्म करने के साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से महिला, बच्चों व बुजुर्गों के साथ हर व्यक्ति के लिए सुरक्षा की गारंटी के साथ जिले में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जनता को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जनपद पुलिस ने इस बीच समाज को भयमुक्त करने के लिए पुलिस ने अत्याधुनिक शस्त्रों से लैस होने के महिला पुलिस, पुलिस परामर्श केन्द्र, विद्युत निरोधक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान, साइबर क्राइम के साथ आर्थिक अपराध पर अंकुश लगाने के लिए काम करने में सदैव तत्पर रहने की बात की। वहीं इन 8 वर्षों में जनपद पुलिस द्वारा अभियोजन, डॉग स्क्वायड, विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए किए गए प्रयासों को प्रदर्शित किया। इसके अलावा प्रदर्शनी में दंगा नियंत्रण वाहन, अग्निशमन विभाग, जिला कारागार, ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal