गुर्जर सद्भावना सभा का मौ. रामपुरी में कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। गुर्जर सद्भावना सभा द्वारा रामपुरी में गुर्जर समाज का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता गांधी पॉलिटेक्निक के पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह ने की। कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि गुर्जर सद्भावना सभा बीते 30 वर्षों से समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी समाज के बहुमुखी विकास के लिए बेहतरीन कार्य करते हुए नई पहचान देंगे और इस संगठन को और अधिक ऊंचाई तक ले जाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में बीते दिनों चयनित गुर्जर गौरव वैशाली पुत्री मा. नरेंद्र सिंह निवासी छपरा एवं सतबीर सिंह निवासी बीजोपुरा के पुत्र के चयनित होने पर उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि देश के इतिहास में आज तक केवल 9 सम्राट हुए, इनमें सम्राट मिहिर भोज, सम्राट कनिष्क और सम्राट मिहिरकुल हूण तीनों सम्राट गुर्जर थे तथा उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी को गुर्जर सम्राटों के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन के पथ पर आगे बढ़ने का कार्य करना चाहिए। इस दौरान अभिषेक चौधरी ने कहा कि समाज की अग्रिम पंक्ति के लोगों का मूल दायित्व है कि वे समाज में फैल रही सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास, शिक्षा, स्वावलंबन, जीवन में निरंतर हो रहे नैतिक मूल्यों के पतन आदि गंभीर विषयों पर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने गुर्जर सद्भावना सभा के उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में सदन को अवगत कराया। ओपी चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों को संस्कार सिखाने के लिए सबसे जरूरी है कि अभिभावकों को अपने से बड़े बुजुर्गों और अपने से छोटों का सम्मान करना आना चाहिए। वहीं देशराज चौहान जिलाध्यक्ष अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने कहा कि समाज में शिक्षा के साथ व्यापार में भी आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जय किसान आंदोलन के मंडल अध्यक्ष वेदपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि हमें समाज की प्रतिभाओं को संवारने के लिए कार्य करना चाहिए तथा उनकी हर संभव मदद करनी चाहिए। नरेंद्र पंवार साधु ने कहा कि समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है पर राजनीतिक हिस्सेदारी में अभी भी उतना आगे नहीं आया है। गुर्जर सद्भावना सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनीत बैंसला ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी आज दी है, उसको तन-मन और धन से पूरा किया जाएगा। इच्छाराम ने कहा कि आगामी 23 मार्च को रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस बडेÞ ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश अमीन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रामपाल सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओ पी चौहान, बालक राम, सुरेश कुमार, डॉक्टर बिक्रम सिंह, हिमांशु एडवोकेट, हिमांशु तोमर, विनीत बैंसला, देशराज चौहान, अंजेश गुर्जर, टीटू ठेकदार, प्रवीण सिरोही, मास्टर प्रदीप, राजेंद्र सिंह दारोगा, बिजेंद्र, रविन्द्र, लाला, सतबीर, नरेश, अमित, पंकज, मनोज, शिवकुमार फौजी, संजय, सेठपाल, रामफल दारोगा, श्रीपाल छपरा, शेखर, मदन, महेंद्र आदि गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किये और सैकड़ों लोगों ने समर्थन व सहयोग का वचन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई