मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने ही देश के दलित व अति पिछड़ों में शिक्षा की शुरूआत की।
गांधी कॉलोनी स्थित ब्रजपाल सैनी के आवास पर राष्ट्रीय सैनी सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नरेश सैनी ने कहा कि देश के दलितों, पिछड़ों और महिलाओं में शिक्षा की क्रांति लाने वाले ज्योतिबा फुले भारत रत्न के असली हकदार है। देश की जातिवादी व्यवस्था ने उनका यह हक छीना है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार से मांग की कि यदि वह दलित और अति पिछड़ों के हितैषी हैं तो महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न दें। नरेश सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर थानाभवन में 13 अप्रैल को एक कार्यक्रम किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर समाज की हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह सैनी को सौंपी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने कहा कि संगठन सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अभियान चलाने के साथ युवाओं के भविष्य को लेकर कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इस दौरान ब्रजबंधु सैनी, भोपाल सिंह सैनी, प्रवीण सैनी, राधेश्याम सैनी, दामोदर सैनी, नीरज सैनी, अशोक सैनी, रकम पाल सिंह, सत्यवीर सिंह सैनी, रघुपाल सैनी, यशपाल सैनी, बाबू राम, गजे सिंह, मोहित, देवासु, पूरनचंद, मुकुल आदि मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






