भारत विकास परिषद मेन शाखा ने मनाया होली मिलन

Share :

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा नगर के एक पार्टी हॉल में होली का रंगारंग कार्यक्रम अलबेला फागण बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वंदे मातरम के साथ किया गया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई दी और दो लाईन सभी के लिए कही-गालों पे गुलाल व पानी की बौछार, सुख-समृद्धि व सफलता का हार, यश कीर्ति हो मेरे देश में, सुख शांति हो आपका प्यारा रंगों का त्यौहार बनाता जो प्यार है, यही है होली का त्यौहार।
कार्यक्रम में इस बीच भारत विकास परिषद मेन शाखा के सब सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक-दूसरे को होली के पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के आरंभ में सभी ने चटपटी चाट का आनंद लिया। शाखा सचिव नवनीत गुप्ता और नीरज सिंघल ने सभी को होली टीका लगाकर उनका स्वागत किया। रुड़की से आई गायिका प्रिया और रेशू गुप्ता ने अपने गीतों से महफिल में समां बांधा और श्री राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी व होली के गीतों पर उनकी ताल ने ब्रज की होली का एहसास कराया। वहीं दूसरी ओर मनोज शर्मा ने अपने काव्य पाठ द्वारा सभी को भाव विभोर कर दिया। वंदना ने बहुत अच्छी प्रश्नोत्तरी की। इस दौरान डॉ. रितु ने होली पर अपनी कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम संचालन शाखा महिला संयोजिका डॉ. अंजली गर्ग ने किया। डॉ. बीके आत्रे, डॉ. राहुल कुशवाहा एवं अरुण मित्तल ने कपल डांस किया। सभी लोग होली के गीतों पर झूमे और फूलों की होली का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को शाखा की ओर से वार्षिक उपहार दिया गया। बीच-बीच में हास्य रस से भरे हुए चुटकुले भी चलते रहे और अंत में शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा और संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने होली की शुभ कामनाएं देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal