मुजफ्फरनगर। रंगों के पर्व होली के पावन मौके पर शिवसेना-क्रांति सेना कार्यालय पर संपन्न होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं मातृशक्ति शामिल हुई। कार्यक्रम में भाजपा नेता गौरव स्वरूप, कुंवर देवराज पंवार, संघ से जुड़े वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह, भाजपा नेता कुश पुरी, हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार, पूर्व विद्युत इंजी. एमडी शर्मा, डॉ. धर्मेन्द्र तिमराज, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल आदि ने होली मिलन के इस समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्रांतिसेना के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थिति साबित करने के लिए काफी है कि क्रांति सेना का कोई तोड़ नहीं है।
इस दौरान मुख्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर महामूर्ख की उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम में शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख व क्रांति सेना संस्थापक ललित मोहन शर्मा ने अतिथियों व कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली का त्योहार उनके लिए मंगलमय हो। इससे पूर्व श्री राधा कृष्ण की झांकी ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान वेद प्रकाश शर्मा व उनकी टीम ने होली के गीत गाकर एवं चुटकुले सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। शरद कपूर एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित संजीव शंकर, अनुज चौधरी, देवेंद्र चौहान, गौरव गर्ग, संजीव वर्मा, राजन वर्मा, उज्ज्वल पंडित, आदित्य कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप जैन, योगेंद्र बिहारी, ललित रुहेला, सुनील प्रजापति, दाताराम, राजेश अरोड़ा, पिंकू, शशि, अंजू त्यागी, पूनम, मिथिलेश, बबलू ठाकुर, मनोज चौधरी, पूनम राजपूत, राजेंद्र, ब्रह्मपाल, राखी, रानी, गौ रक्षक निशु, राजेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






