बेटियों के लिए मण्डप तैयार, जल निगम ने 358 लाख में कराया दो मंजिला भवन निर्माण

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् शीघ्र गरीबों का कल्याण करने के लिए अब निर्धन और निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों का मण्डप सजाने का भी काम करने जा रही है। करीब 358 लाख की लागत से मुख्यमंत्री कल्याण मंडप योजना में जिले का पहला कल्याण मंडप बारात घर शहर में बनकर तैयार है। पालिका नें इस मंडप को हैंड ओवर करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पालिका में कार्यदायी संस्था जल निगम ने हस्तान्तरण प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी है। पालिका ईओ ने निर्माण विभाग से कार्य स्थल का निरीक्षण करते हुए चेक लिस्ट के बीच निर्माण कार्य का परीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है ताकि समय से कल्याण मण्डप को जनता को समर्पित करते हुए इसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के आयोजन के लिए एक निश्चित स्थल तय करने के लिए सभी जनपदों के निकायों में एक-एक कल्याण मण्डप बारात घर निर्मित करने का ऐलान किया था। इसके लिए दिसम्बर 2022 में शासनादेश के तहत निकायों से कल्याण मंडप निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। मुजफ्फरनगर में कल्याण मंडप के लिए नगरपालिका परिषद् ने रुड़की रोड स्थित पालिका के पुराने बारात घर की भूमि को कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय को उपलब्ध करा दी थी। सरकार ने दो किश्तों में इसके लिए नगरपालिका परिषद् को बजट धनराशि भी अवमुक्त कर दी थी। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक रवि प्रताप सिंह ने कार्य पूर्ण होने के बाद दो मंजिला कल्याण मंडप को पालिका को हैंड ओवर करने को हस्तांतरण प्रपत्र ईओ प्रज्ञा सिंह को उपलब्ध कराते हुए शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए आग्रह किया है। इसमें बारात को ठहराने और भोजन आदि के लिए दो हॉल, मण्डप, किचन, शौचालय, पेयजलापूर्ति के लिए सबमर्सिबल पम्प के साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था के साथ ही शासनादेश के अनुसार सभी कार्य पूर्ण कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल निगम द्वारा अक्टूबर 2023 को इसमें निर्माण कार्य शुरू किया था और 25 फरवरी 2025 को सभी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करा लिये गये हैं।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रुड़की रोड पुलिस चौकी के सामने पालिका भूमि पर कल्याण मण्डप बनाया गया है। कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस उ.प्र. जल निगम नगरीय द्वारा भवन निर्मित कराते हुए अब हस्तांतरण प्रपत्र उपलब्ध कराया है। इसमें एई निर्माण को मौके पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन के साथ रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal