मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण बिहार जानसठ रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन करते हुए कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है, आसुरी शक्तियां हावी होती है, तब तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर असुरों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हंैं।
उन्होंने कहा कि हिरण्यकश्यप ब्रह्मा जी के वरदान को पाकर त्रैलोक्य पर आधिपत्य जमाकर अपनी आसुरी शक्ति से समस्त जनों को प्रताड़ित करने लगा, तो भगवान ने प्रह्लाद पर कृपा करने को खंभे से प्रगट होकर हिरण्यकश्यप का वध किया और भक्त प्रह्लाद समेत समस्त जन मानस की रक्षा की। वहीं व्यास जी ने अजामिल उपाख्यान का वर्णन करते हुए नाम महिमा का गुणगान किया कि इस कलिकाल में भगवत प्राप्ति का मात्र एक साधन है हरिनाम स्मरण जिसके प्रभाव से अजामिल जैसा पापी भी भाव सागर से पार हो गया। दान की महिमा का वर्णन करते हुए राजा बलि के प्र्रसंग का श्रवण कराते हुए महाराज श्री ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कथा पंडाल में कृष्ण जन्मोत्सव पर भारी भीड़ देखने को मिली। इस बीच बधाई में भारी मात्रा में खिलौने-टॉफियां आदि लुटाई। इस दौरान मनोज मलिक, पूजा मलिक, आलोक गर्ग, रेणु गर्ग ने भागवत जी एवं व्यास जी का सपरिवार पूजन किया।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






