अवैध वसूली का अड्डा बना जीआईसी मैदान का पार्क

Share :

मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड पर स्थित जीआईसी मैदान पर एमडीए द्वारा बनाए महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क तमाम अव्यवस्थाओं के बीच आए दिन विवाद व हंगामों का कारक बनता दिखाई दे रहा है। यहां जिम्मेदारों की अनदेखी एवं उपेक्षा के चलते टैण्डर छोड़े बिना ही लोगों से शुल्क वसूली करने से कई बार हंगामा हो चुका है। अब यहां पर पार्किंग वसूली को लेकर तमाम शिकायत मिल रही है, लेकिन उक्त दोषियों पर कार्रवाई होने के बजाए मामले को दबा दिए जाने से कभी भी बड़ा हंगामा हो जाए, तो गलत न होगा।
जीआईसी मैदान में सस्ता एवं सुलभ मनोरंजन उपलब्ध कराने को जीआईसी मैदान पर बने इस सुन्दर पार्क में एंट्री फीस वसूलने को लेकर फिर से हंगामा खड़ा हो गया और पुलिस को दखल देना पड़ा। मंगलवार को यहां पर बच्चों के साथ पहुंचे अधिवक्ता ने वहां कार्यरत कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा अवैध रूप से लोगों से पार्किंग के नाम पर वसूली की जा रही है, इसका विरोध करने पर उनके साथ भी कर्मचारियों ने अभद्रता की। जीआईसी मैदान पर एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा के नेतृत्व में महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क को विशेष रूप से क्षेत्रवासियों की जरुरत व मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया। बीते माह 26 जनवरी को इसका शुभारंभ किया गया और इसके बाद से यहां पर लोगों की भीड़ बच्चों को लेकर घूमने आ रही है। इस पार्क में एमडीए की पहल पर आकर्षक फाउंटेन, सेल्फी वॉल, आधुनिक लाइट व साउंड सिस्टम जैसी सुविधाओं के साथ कारगिल शहीद स्मारक, टॉयट्रेन, चिल्ड्रन पार्क और ओपन जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह पार्क न केवल मनोरंजन का मुख्य केंद्र बना है, अपितु इसे सामुदायिक कार्यक्रमों और शहरवासियों के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए भी आदर्श स्थल के रूप में विकसित किया है, लेकिन इसके शुभारंभ के बाद से ही इसके संचालन को लेकर विवाद खड़े हो रहे हैं। यहां पर बिना टैण्डर छोडे कुछ लोगों द्वारा अवैध उगाही के मामले भी सामने आए है। मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां पर पहुंचे एक अधिवक्ता ने हंगामा कर दिया। अधिवक्ता का आरोप है कि यहां आने वाले लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। अभी कोई एंट्री फीस की व्यवस्था यहां पर लागू नहीं की गई, लेकिन बच्चों को घुमाने वाले लोगों से वसूली करने का काम चल रहा है। इसका विरोध उन्होंने किया तो यहां कार्यरत कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इसको लेकर उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाने की स्टेडियम चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस मामले में अधिवक्ता ने डीएम से शिकायत कर कार्यवाही कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई